Samsung: Smartphone खरीदने का प्लान करने वालों के लिए बड़ी खबर, Samsung के ये 6 स्मार्ट फोन हुए महंगे... यहाँ देखें नए रेट – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Samsung: Smartphone खरीदने का प्लान करने वालों के लिए बड़ी खबर, Samsung के ये 6 स्मार्ट फोन हुए महंगे… यहाँ देखें नए रेट

Samsung ने अपने 6 और सस्ते फोन की कीमत में इजाफा कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई कंपनी के Galaxy A, Galaxy M और Galaxy F सीरीज के सस्ते फोन की कीमत में ये इजाफा किया गया है। इन फोन की कीमत में 3,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इससे पहले Vivo और Oppo ने अपने कुछ फोन की कीमतें बढ़ाई थी। ओप्पो को A6 Pro, A6x, Reno 15c की कीमतें लॉन्च प्राइस से 2,500 रुपये तक बढ़ गई हैं।

 

read more Chhattisgarh news: दुर्ग में BJP नेता की फार्महाउस से पकड़ी गई अवैध अफीम की खेती, पार्टी ने किया सस्पेंड

 

Samsung के ये 6 फोन हुए महंगे

Samsungसैमसंग ने अपने पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy M36 और Galaxy F36 की कीमत में 1,500 रुपये तक का इजाफा किया है। वहीं, Galaxy M17 और Galaxy F17 की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा Galaxy A17 की कीमत में 3,000 रुपये और Galaxy A06 की कीमत में 1,500 रुपये का इजाफा हुआ है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सैमसंग के इन सस्ते फोन की कीमत में हुए इजाफे की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है।

 

क्या है नई कीमत?

Samsung Galaxy M36 5G

वेरिएंट पुरानी कीमत इजाफा नई कीमत
8GB + 128GB 21,499 रुपये 500 रुपये 21,999 रुपये
8GB + 256GB 24,499 रुपये 1,500 रुपये 25,999 रुपये

Samsung Galaxy F36 5G

वेरिएंट पुरानी कीमत इजाफा नई कीमत
8GB + 128GB 21,499 रुपये 500 रुपये 21,999 रुपये
8GB + 256GB 24,999 रुपये 1,500 रुपये 25,999 रुपये

Samsung Galaxy M17 5G

वेरिएंट पुरानी कीमत इजाफा नई कीमत
6GB + 128GB 15,999 रुपये 500 रुपये 16,499 रुपये
8GB + 128GB 17,499 रुपये 1,000 रुपये 18,499 रुपये

Samsung Galaxy F17 5G

वेरिएंट पुरानी कीमत इजाफा नई कीमत
4GB + 128GB 16,499 रुपये 500 रुपये 16,999 रुपये
6GB + 128GB 17,999 रुपये 1,000 रुपये 18,999 रुपये
8GB + 128GB 19,999 रुपये 1,000 रुपये 20,999 रुपये

Samsung Galaxy A17 5G

वेरिएंट पुरानी कीमत इजाफा नई कीमत
6GB + 128GB 18,999 रुपये 1,500 रुपये 20,499 रुपये
8GB + 128GB 20,499 रुपये 2,000 रुपये 22,499 रुपये
8GB + 256GB 23,499 रुपये 3,000 रुपये 26,499 रुपये

Samsung Galaxy A06 5G

वेरिएंट पुरानी कीमत इजाफा नई कीमत
6GB + 128GB 15,499 रुपये 500 रुपये 15,999 रुपये

 

 

 

Related Articles

Back to top button