Realme C83 5G: 7000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया वाटरप्रूफ फोन, जानें कीमत और फीचर्स – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Realme C83 5G: 7000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया वाटरप्रूफ फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Realme C83 5G भारत में लॉन्च हो गया है। रियलमी का यह सस्ता फोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। साथ ही, फोन में मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस, वाटर रेसिस्टेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

रियलमी C83 5G

Realme ने भारत में एक और सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह 7000mAh बैटरी वाला फोन मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस ड्यूरेबिलिटी, वॉटर रेसिस्टेंट फीचर से लैस है। Realme की C सीरीज में लॉन्च हुआ फोन सेमगेंट का सबसे सस्ता फोन है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है।

 

Realme C83 की कीमत

रियलमी का यह सस्ता फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB, 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 13,499 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 14,499 रुपये और 17,499 रुपये में आता है। फोन की पहली सेल 7 मार्च को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक स्टोर पर आयोजित की जाएगी। फोन की खरीद पर 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑफर दिया जा रहा है।

 

Read more Cg News Raipur: शासकीय स्कूलों के बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही विष्णु देव सरकार : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

 

4GB RAM + 64GB – 13,499 रुपये

4GB RAM + 128GB – 14,499 रुपये

6GB RAM + 128GB – 17,499 रुपये

Realme C83 5G के फीचर्स

रियलमी का यह बजट फोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। फोन में 15W का USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। इसके अलावा 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर दिया गया है। Realme C83 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6GB रैम के साथ 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकेगा।

 

read more Advance Tax Deadline: 15 मार्च तक जरूर निपटा लें Tax से जुड़े यह जरूरी काम, वरना देना होगा भारी जुर्माना

 

Realme C83 5G फीचर्स

डिस्प्ले 6.7 इंच, 144Hz

प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300

स्टोरेज 6GB, 128GB

बैटरी 7000mAh, 15W

कैमरा 13MP, 5MP

OS Android 16, Realme UI 7.0

Realme C83 5Gइस सस्ते फोन में मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस और IP64 रेटिंग मिलता है, जो फोन को ड्यूरेबल बनाता है। यह फोन फ्लेम ग्रीन और फ्लेम ब्लू कलर में पेश किया गया है। इसमें 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में वेपर चेंबर कूलिंग भी दिया गया है, जो इसे गर्म नहीं होने देता है। इसके बैक में 13MP का AI कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का कैमरा मिलेगा। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है।

Related Articles

Back to top button