Salman Khan के फैंस के लिए बड़ी Good News,Salman Khan का फैंस को तोहफा, जल्द आएगी 'बजरंगी भाईजान 2' – RGH NEWS
मनोरंजन

Salman Khan के फैंस के लिए बड़ी Good News,Salman Khan का फैंस को तोहफा, जल्द आएगी ‘बजरंगी भाईजान 2’

Bajrangi Bhaijaan 2: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. सुपरस्टार सलमान खान ने आधिकारिक रूप से अनाउंस कर दिया है कि उनकी फिल्म बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan) का दूसरा पार्ट आने वाला है. अब जल्द ही इस फिल्म पर काम शुरू होने वाला है.

Salman Khan के फैंस के लिए बड़ी Good News

मुंबई में RRR इवेंट के दौरान एक्टर सलमान खान ने ये घोषणा की. बता दें इस सीक्वल की स्क्रिप्ट एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के पिता केवी विजयेंद्रा प्रसाद ने लिख ली है. सलमान खान RRR इवेंट पर फिल्म को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे.

इस बड़े इवेंट में करण जौहर (Karan Johar), एसएस राजामौली (SS Rajamouli), जूनियर एनटीआर (JR NTR), राम चरण (Ram Charan) और आलिया भट्ट भी मौजूद थी.

बता दें बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan 2) ने भारत में लगभग 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी. ये बॉलीवुड के शीर्ष 5 ग्रॉसर में से एक है.
कबीर खान (Kabir Khan) निर्देशित ‘बजरंगी भाईजान’ पार्ट 1 में करीना कपूर (Kareena Kapoor) और नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इसके अलावा मूवी में चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट हर्षाली की भी अहम भूमिका थी. ये फिल्म 17 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button