Rojgar Mela: 16 मई को PM Modi देंगे 70 हजार युवाओं को अप्वाइंटमेंट लेटर…

Rojgar Mela 2023: पांचवां रोजगार मेला देश के 22 राज्यों में 45 केंद्रों पर लगेगा. इस रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 70 हजार युवाओं को अप्वाइंटमेंट लेटर देंगे. रोजगार मेले का आयोजन 16 मई को किया जाएगा. इससे पहले आयोजित किए गए रोजगार मेले में प्रधानमंत्री ने 13 अप्रैल को 71 हजार युवाओं को अप्वाइंटमेंट लेटर वितरित किए थे. पीएम ने वर्चुअ मोड में अप्वाइंटमेंट लेटर दिए थे
किस रोजगार मेले में दिए गए कितने नियुक्ति पत्र ?
केंद्र की भाजपा सरकारी ओर से 22 अक्टूबर 2022 को पहले रोजगार मेले का आयोजन किया गया था. इसमें 75 हजार युवाओं को अप्वाइंटमेंट लेटर वितरित किए गए थे. इसके बाद 22 नवंबर को आयोजित हुए दूसरे रोजगार मेले में भी 71 हजार अप्वाइंटमेंट लेटर बांटे गए थे.
वहीं तीसरा रोजगार मेला 20 जनवरी 2023 को और चौथा 13 अप्रैल 2023 को आयोजित हुआ था. चौथे रोजगार मेले में भी विभिन्न विभागों में चयनित 71 हजार युवाओं को अप्वाइंटमेंट लेटर दिया गया था.
क्या है केंद्र सरकार की योजना ?
Rojgar Mela 2023: 16 मई को केंद्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरे हो जाएंगे. केंद्र सरकार की योजना है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अधिक से अधिक भर्तियां की जाएगी. सबसे ज्यादा खाली पद सीएपीएफ में भरे जाएंगे. वहीं स्टेनोग्राफर, क्लर्क, एसआई, कांस्टेबल, टैक्ट सहायक सहित विभिन्न पदों पर चयनित युवाओं को 5वें रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.



