South Korea Fire Tragedy: ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग; एक साथ इतने लोग जिंदा जले, 59 लोग घायल – RGH NEWS
देश

South Korea Fire Tragedy: ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग; एक साथ इतने लोग जिंदा जले, 59 लोग घायल

South Korea Fire Tragedy दक्षिण कोरिया में डेजॉन के वाहन कलपुर्जा कारखाने में संभवत: विस्फोट के कारण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, कम से कम 59 अन्य लोग घायल हो गए और चार लोग लापता हैं।

 

South Korea Fire Tragedy गृह एवं सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उसने बताया कि शुक्रवार दोपहर आग लगने के बाद राहत एवं बचाव अभियान के लिए 500 से अधिक दमकलकर्मियों, पुलिसकर्मियों और आपातकालीन कर्मियों को तैनात किया गया है।

तबाह हो गई इमारत

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग की वजह से फैक्ट्री की एक इमारत पूरी तरह से तबाह हो गई। दमकलकर्मी इमारत के अंदर नहीं जा पाए, क्योंकि उन्हें इस बात का डर था कि इमारत ढह सकती है। दमकलकर्मियों का मुख्य ध्यान आग को पास की दूसरी फैक्ट्री तक फैलने से रोकने और घटनास्थल से रसायनों को हटाने पर केंद्रित था।

 

इमारत से कूद गए लोग

नाम ने बताया कि कुछ लोग इमारत से कूदकर भागने की कोशिश में घायल हो गए, जबकि कुछ अन्य धुएं से बुरी तरह प्रभावित हुए। पुलिस अभी भी लापता 14 लोगों के मोबाइल फोन सिग्नल ट्रैक कर रही है। आग बुझाने वाले 250 से अधिक दमकलकर्मी, पुलिस और अन्य आपातकालीन कर्मियों को तैनात किया गया था, साथ ही लगभग 100 वाहन और उपकरण भी लगाए गए थे। राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने आग पर काबू पाने और बचाव कार्यों में सहायता के लिए कर्मियों और उपकरणों को पूरी तरह से जुटाने का निर्देश दिया है।

 

read more Chhattisgarh news Raipur: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका! रायपुर में 23 मार्च को मेगा जॉब फेयर, 100 से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती..

 

South Korea Fire Tragedyशहर के डेयदोक जिले के अग्निशमन प्रमुख नैम ड्युक-वू ने बताया कि आग लगने की सूचना रात एक बजकर 18 मिनट पर मिली। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने विस्फोट होने की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों ने कम से कम 10 लोगों के शव बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि कम से कम 59 अन्य लोग घायल हुए हैं और चार लोग लापता हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button