Rohit Sharma Fined: हार के बाद रोहित को हुआ लाखों का नुकसान

Rohit Sharma Fined: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए IPL 2022 सीजन बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को अभी तक खेले गए अपने सभी पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. बुधवार को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 12 रनों से हरा दिया.
हार के बाद रोहित को हुआ लाखों का नुकसान
इस हार के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम और उसके कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. दरअसल, स्लो ओवर रेट के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा है. वहीं, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख या 25 प्रतिशत मैच फीस, जो कम हो उसका जुर्माना लगाया गया है.
IPL 2022 Longest Six: ब्रेविस ने लगाया IPL 2022 का सबसे लंबा छक्का
मुंबई इंडियंस को भी मिली सजा
आईपीएल कमिटी (IPL) ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए लिखा, ‘स्लो ओवर रेट के अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह टीम का सीजन में दूसरा अपराध है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया.’
मुंबई इंडियंस के लिए आगे की राह मुश्किल
Rohit Sharma Fined: 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए ये सीजन अभी तक बहुत बुरा साबित हुआ है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 5 मैचों में से सभी 5 में ही हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को अब टूर्नामेंट में बने रहने के लिए नौ में से आठ मैच जीतने होंगे. बुधवार को खेले गए IPL मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है. पंजाब ने मुंबई को 199 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वह उसे नहीं पा सकी और 12 रनों से मैच गंवा दिया.