Road Accident : जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाइवे पर हादसा; खाई में गिरी स्कार्पियो, 3 युवकों की मौत – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Road Accident : जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाइवे पर हादसा; खाई में गिरी स्कार्पियो, 3 युवकों की मौत

दंतेवाड़ा : जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 63 में मंगलवार को एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कुल 3 युवकों की मौत हो गई है, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से गीदम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जहां सभी का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि जिन 2 युवकों की मौके पर मौत हुई है वे करीब डेढ़ घंटे तक दुर्घटना के बाद वाहन में फंसे रहे। एक की अस्पताल में मौत हुई। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियोंवाहन में सवार सभी जिओ कंपनी के लिए काम करते थे काम करते थे। कोई केबल बिछाने का काम तो कोई टावर मेंटेनेंस का काम करता था। ये सभी इसी काम से गीदम से बीजापुर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच सुरोखी के पुलिस कैंप के पास वाहन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे सीधे खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार 2 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 4 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे।

हादसे के बाद सुरोखी पुलिस कैंप और गीदम थाना के जवान मौके पर पहुंचे, जिन्होंने एम्बुलेंस 108 को इसकी जानकारी दी। एंबुलेंस की मदद से सभी को गीदम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था, लेकिन इस बीच घायल एक और युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं तीन युवकों का गीदम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। मृतकों में से एक युवक की शिनाख्त नंदों गाईन के रूप में हुई है। जो कांकेर जिले के पखांजूर इलाके का रहने वाला है। वहीं बाकी के बारे में पुलिस अभी पता लगा रही है।

बताया जा रहा है कि जब इस हादसे की जानकारी गीदम नगर के लोगों को मिली तो शहर के युवा भी मौके पर पहुंच गए। शहर के रहने वाले राहुल असरानी, अजय अवस्थी समेत अन्य ने पुलिस की मदद करते वाहन में फंसे युवकों को बाहर निकाला। फिर युवाओं ने खुद ही क्रेन मंगवाई और वाहन को खाई से बाहर निकाला।

Related Articles

Back to top button