शिक्षा

Rites recruitment 2026: राइट्स में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स के लिए बड़ी भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

Rites recruitment 2026 भारतीय रेलवे में जॉब (job) करने के इच्छुक उम्मीदवारों विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) के अधीन नवरत्न कंपनी राइट्स लिमिटेड (RITES Limited) ने सहायक प्रबंधक (विद्युत) के पदों पर नियमित भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके विज्ञापन के तहत कुल 20 पदों को भरा जाना है। आपको बता दे कि नौकरी के लिए योग्य उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन (Online Application)और शुल्क भुगतान कर सकते हैं। इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति नियमित आधार पर होगी। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

 

इस दिनांक तक भरेंगे फॉर्म?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने और ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2026 है। भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार हैं

 

विवरण निर्धारित तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 26 नवंबर 2026
ऑनलाइन शुल्क भुगतान शुरू होने की तारीख 26 नवंबर 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2026
आयु, योग्यता और अनुभव की गणना की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2026

कितने पद हैं और किन वर्गों के लिए कितनी सीटें हैं?

इस भर्ती के तहत सहायक प्रबंधक (विद्युत) के कुल 20 पद भरे जाएंगे। वर्ग के अनुसार पदों का ब्योरा इस प्रकार है

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

सहायक प्रबंधक (विद्युत) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या उससे जुड़ी शाखाओं में पूर्णकालिक स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। संबंधित ब्रांच के उम्मीदवार इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

 

विद्युत इंजीनियरिंग (Electrical Engineering)

 

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (Electronics Engineering)

 

विद्युत आपूर्ति इंजीनियरिंग (Power Supply Engineering)

 

उपकरण एवं नियंत्रण इंजीनियरिंग (Instrumentation & Control Engineering)

 

औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (Industrial Electronics Engineering)

 

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं उपकरण इंजीनियरिंग (Electronics & Instrumentation Engineering)

 

अनुप्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (Applied Electronics Engineering)

 

डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (Digital Electronics Engineering)

 

विद्युत इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (Electrical & Electronics Engineering)

ऐसे होगा चयन

चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, साक्षात्कार और मेडिकल टेस्ट से होगा। गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग नहीं है, लेकिन न्यूनतम पासिंग अंक लाना जरूरी है। लिखित परीक्षा के अंकों और 1:6 अनुपात के आधार पर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

 

अंतिम मेरिट का वेटेज:

 

लिखित परीक्षा: 60%

 

साक्षात्कार (तकनीकी दक्षता 30% + व्यक्तित्व व कार्यक्षमता 10%): 40%

 

चयन का चरण कुल चयन में महत्व

लिखित परीक्षा 60 प्रतिशत

तकनीकी दक्षता का साक्षात्कार 30 प्रतिशत

व्यक्तित्व और कार्यक्षमता का साक्षात्कार 10 प्रतिशत

कुल 100 प्रतिशत

चयन के बाद कितना वेतन मिलेगा?

सहायक प्रबंधक (विद्युत) के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए वेतनमान 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये निर्धारित है। शुरुआती मूल वेतन 40,000 रुपये होगा।

 

आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये शुल्क निर्धारित है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 300 रुपये है। इन शुल्कों के अतिरिक्त लागू वस्तु एवं सेवा कर और अन्य शुल्क भी देने होंगे।

 

ये होगी आयु सीमा?

आपको बता दे कि रेल मंत्रालय की इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं उम्मीदवारों की आयु की गणना 22 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके साथ ही आरक्षित वर्गों और कुछ अन्य श्रेणियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button