*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग :-पिता ने खुशी की हत्या की आशंका जताई, कब्र खोदकर निकाली जा रही है मौके पर कोतरा रोड थाना प्रभारी युवराज तिवारी, क्या था पूरा मामला पढ़ें पूरी खबर✍️* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग :-पिता ने खुशी की हत्या की आशंका जताई, कब्र खोदकर निकाली जा रही है मौके पर कोतरा रोड थाना प्रभारी युवराज तिवारी, क्या था पूरा मामला पढ़ें पूरी खबर✍️*

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़।   7 वर्षीया खुशी की मौत हत्या कर देने की आशंका पिता द्वारा जताए जाने के बाद आज कोतरा रोड पुलिस ने एस डी एम से आदेश लेकर, कब्र खुदवा कर पोस्टमॉर्टम कर रही हैं। मृतक बच्ची का पोस्टमार्टम घटनास्थल पर ही मेडिकल टीम के द्वारा कराया जा रहा है।

पिछले दिनों 7 वर्षीय खुशी की मौत हो गई, पिता ओड़ीसा अनगुल में था ,लॉक डाउन में वापस रायगढ़ नहीं आ पाया,खुशी अपने मामा,नानी के साथ रहती थी। मोबाइल पर खुशी की मौत की खबर मिलने पर वह सकते में आ गया। वह अब रायगढ़ आ गया है। जिस तरह से परिजनों ने खुशी की मृत्यु की जानकारी उसके पिता दुकालू को दी गयी उससे पिता को आशंका है कि कही-न-कही अपने बेटी की हत्या कर दफना दी गई है। वही पुलिस को शिकायत मिलने पर नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र कुमार की उपस्थिति में कब्र खुदवाने की कार्यवाही की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button