मनोरंजन
RGHNEWS ब्रेकिंग:- छत्तीसगढ़ के इस जिले में सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा…. 4 युवतियां सहित 6 गिरफ्तार…पुलिस जब मौके पर पहुंची तो हुआ बड़ा खुलासा…*

RGHNEWS महासमुंद महासमुंद पुलिस ने रेड कार्रवाई करते एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की टीम ने मौके से चार युवतियां सहित दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा है। पकड़ी गयी युवतियों में तीन तुमगांव और एक दुर्ग अहिवारा की रहने वाली है। सभी को गिरफ्तार कर उनसे इस मामले में पूछताछ की जा रही है।
पकड़े गये आरोपियों में चार युवतियां है और दो युवक है, जिनके नाम रामप्रकाश पांडे और सूर्य प्रकाश शर्मा है। दोनों आरोपी उप्र के रहने वाले बताये जा रहे है।
वहीं पुलिस ने मौके से फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई थाने में की गई है। साथ ही इस संबंध में पूछताछ भी जारी है।
बता दें इसके पहले भी तुमगांव के एक होटल में छापामार कार्रवाई कर युवक और युवतियों को देह व्यापार करते पकड़ा था।
Follow Us