RGHNEWS ब्रेकिंग :- गुरुग्राम में बड़ा हादसा,कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू के लिए NDRF की टीम पहुंची – RGH NEWS
देश

RGHNEWS ब्रेकिंग :- गुरुग्राम में बड़ा हादसा,कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू के लिए NDRF की टीम पहुंची

नई दिल्लीः गुरुग्राम से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है. अपार्टमेंट में निर्माणाधीन छत गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई. हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं. मौके पर बचाव व राहत कार्य जारी है. मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है.

द्वारका एक्सप्रेसवे के समीप हुआ हादसा

यह हादसा गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित निर्माणधीन अपार्टमेंट में हुआ है. बताया जा रहा है कि इस अपार्टमेंट लोग पहले से रह भी रहे हैं. अपार्टमेंट की एक इमारत की छठवीं मंजिल में निर्माण का काम चल रहा था.

रेनोवेशन के काम के दौरान हुआ हादसा
गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेस-के समीप सेक्टर-109 चिंटल पैराडिसो सोसाइटी के D टावर की छठी मंजिल पर रेनोवेशन का काम चल रहा था। इसी दौरान टावर 4 के लिविंग रूम से छत का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा। इस दौरान इसकी चपेट में इसके नीचे आए फ्लैट के रहवासी भी आ गए। इस सोसाइटी में करीब 530 फ्लैट हैं और 420 फैमिली रह रही हैं।

लेंटर गिरने से मजदूरों की मौत

छत निर्माण के दौरान लेंटर गिरने से मजदूर इसकी चपेट में आ गए. हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि 5 से 6 अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है

राहत व बचाव कार्य जारी

हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रसाशन की टीम मौके पर पहुंच गई. मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है. यह अपार्टमेंट गुरुग्राम के सेक्टर 109 में स्थित है.

बचाव का कार्य जारी
इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग इस में दबे होने की संभावना है। हालांकि मौत को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर एंबुलेंस, पुलिस, आरडीएफ की टीम और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है साथ ही तथा बचाव कार्य जारी है। गेट पर भारी पुलिस तैनात कर दी गई है, ताकि कोई मीडिया कर्मी अंदर ना जा सके। राहत एवं बचाव कर्मी के द्वारा मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, मौके पर डॉक्टर की टीम उन्हें ग्लूकोस चढ़ा रही है।

Related Articles

Back to top button