देश
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: इस राज्य में बढ़ते कोरोना को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने के आदेश हुए जारी….*

RGHNEWS महाराष्ट्र और केरल में बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए हैं. प्रदेश में घटते मामलों के बावजूद भी कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है. अब रात नौ बजे से पुलिस हूटर बजाकर लोगों और दुकानदारों को दूकान बंद करने के लिए सचेत करेगी. पुलिस की ओर से हूटर बजाने के पीछे मकसद यह है कि रात 10 बजे तक प्रदेश की सभी दुकानें बंद हो जाएं. बता दें कि दूसरे प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश के हालात काफी बेहतर हैं.



