खेल

RGHNEWS ब्रेकिंग:-अब वर्ल्ड कप भी किस काम का,पाकिस्तान ने भारत को 10 विकटों से हराया,29 साल में यह था वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड ,अब टूट गया यह भी रिकॉर्ड पढ़ें पूरी खबर

29 साल में वर्ल्ड कप में पाक से पहली हार

 

भारत-पाकिस्तान महा-मुकाबले में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान की टीम ने भारत को बुरी तरह से हरा दिया है। 152 के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को एकतरफा कर दिया। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान दोनों ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को कोई मौका ही नहीं दिया। शुरू से ही दोनों बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों पर हावी रहे।

भारत की पारी
शाहीन अफरीदी ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को 0 पर आउट कर पाक को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। अफरीदी ने अगले ही ओवर में केएल राहुल (3) को आउट कर भारत को जोरदार झटका पहुंचाया। टीम इंडिया को पहली बाउंड्री 18 गेंदों के बाद मिली, जब सूर्यकुमार यादव ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर छक्का लगाया। तीसरे विकेट के लिए कोहली और सूर्यकुमार यादव ने 21 गेंदों पर 25 रन जोड़कर पारी को संभाला। इस बीच हसन अली ने सूर्या (11) को आउट कर भारत को एक और झटका दिया।

 

कौन अंदर-कौन बाहर
भारत ने शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, शार्दूल ठाकुर और राहुल चाहर को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया है। यानी वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा स्पिन डिपार्टमेंट की कमान संभालेंगे। वहीं, तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर होगी। विराट ने टॉस के बाद कहा कि- इस पिच पर रन बनाना मुश्किल होगा।

पाकिस्तान ने एक दिन पहले ही 12 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी थी। इनमें से हैदर अली को प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया है। यानी शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज दोनों यह मैच खेल रहे हैं

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button