टेक्नोलोजी

RGHNEWS ब्रेकिंग :- अब बिहार जाने के लिए यह भी ट्रेन चलेगी… पढ़ें पूरी खबर

बिलासपुर से पटना के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी  कोरोना काल में शुरू की जाने वाली 13 ट्रेनों से राजधानी व प्रदेश के यात्री देश के 25 से अधिक बड़े शहरों तक सीधे पहुंच सकेंगे। रायपुर से अब पुणे, रांची, मुंबई, हावड़ा, दिल्ली, अमृतसर, जम्मूतवी, भुवनेश्वर, सुरत, पुरी, विशाखापटनम, हैदराबाद, रक्सौल, पोरबंदर, भोपाल, टाटानगर, अहमदाबाद, बड़ोदरा, राउरकेला, प्रयागराज, राजकोट, ओखा जैसे शहरों तक जाने के लिए नई ट्रेनें शुरू होंगी।

सभी ट्रेनें 21 से 24 अक्टूबर से शुरू होकर 28 से 30 नवंबर तक ही चलेंगी। ट्रेनों में रिजर्वेशन बर्थ की बुकिंग शुरू हो गई है। लेकिन सफर के दौरान कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश भी रेलवे बोर्ड ने दिया है।

 

इसी तरह संतरागाछी एवं पुणे के मध्य साप्ताहिक 24 से 30 नवंबर तक चलगी। 22 अक्टूबर से भुवनेश्वर–एलएलटी, पुरी– सूरत, पुरी–एलएलटी, विशाखापटनम–निजामुद्दीन एवं विशाखापट्टनम-एलएलटी सहित पांच पूजा स्पेशल ट्रेनों की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button