✍RGHNEWS बिग ब्रेकिंग - 1 बाइक में सवार 2 लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम, किरोड़ीमल नगर में दहशत का माहौल ....देखे वीडियो में✍ – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

✍RGHNEWS बिग ब्रेकिंग – 1 बाइक में सवार 2 लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम, किरोड़ीमल नगर में दहशत का माहौल ….देखे वीडियो में✍

– एटीएम में पैसा डालने आए वैन के ड्राइवर और गार्ड को गोली मारकर लाखों रुपए की लूट, ड्राइवर की मौत गनमैन घायल 

रायगढ़। रायगढ़ शहर से लगे किरोड़ीमल नगर में दिनदहाड़े गोली मारकर फिल्मी अंदाज में एक कैश वैन को लूट लिया गया। 2 बाइक सवार में सवार 4 लुटेरों ने ड्राइवर के सिर में गोली मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है वहीं लुटेरों ने कैश वैन के गार्ड को भी गोली मारी है जिसे गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस लूट की वारदात में 13 लाख रुपए लूटकर लुटेरे भाग गए।

दिनदहाड़े हुए इस घटना से पूरे किरोड़मल नगर में दहशत का माहौल निर्मित हो गई है। बताया जा रहा है कि लूट करके वह भूपदेवपुर की तरफ भाग गए। मौके पर एसपी संतोष कुमार सिंह एवं एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा सहित सीएसपी अविनाश सिंह दलबल के साथ पहुंच चुके हैं साथ ही शहर सहित जिले की सीमाओं को सील कर लुटेरों की तलाश तेज कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button