छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
RGH NEWS ब्रेकिंग:– राहुल से मिलने अपोलो पहुंचे सीएम भूपेश बघेल…स्वास्थ्य की ली जानकारी…परिजनों से भी की मुलाकात…

cg news बिलासपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को बोरवेल से निकाले गए राहुल साहू से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंचे. यहां सीएम ने राहुल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उसे अच्छे से अच्छा इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. वहीं बघेल ने राहुल के परिजनों से भी मुलाकात की. इसके अलावा डाक्टरों को राहुल के इलाज में किसी भी प्रकार के कमी नहीं होने देने का निर्देश भी दिया.
राहुल के और रिश्तेदार भी सीएम को देखकर अपनी भावनाओं को थाम नहीं सके और हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद दिया।
बता दें कि सीएम लगातार राहुल का हालचाल ले रहे थे। उन्होंने राहुल के परिजन से वीडियो कॉल पर बात की थी और भरोसा दिलाया था कि राहुल को सकुशल निकाल लिया जाएगा। कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला को सीएम ने हरसंभव कोशिश करने के निर्देश दिए थे।



