छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Resign in CG Congress: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा… पार्टी पर लगाया ये आरोप

Resign in CG Congress छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन के भीतर एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है, यहां जिला स्तर पर संयुक्त महामंत्री, महामंत्री और सचिव समेत 17 पदाधिकारियों ने एक साथ अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। सामूहिक इस्तीफे का पत्र अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

Resign in CG Congress बताया जा रहा है कि ये सभी इस्तेफा देने वाले 17 कार्यकर्ता पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव गुट के समर्थक हैं। दरअसल, हाल ही में संगठन ने जिला अध्यक्ष शशि सिंह को सूरजपुर का कमान दिया गया है। जिसके बाद से टीएस सिंह देव के समर्थकों में नाराजगी चल रही थी। ऐसे में जिले की कार्यकरणी घोषित की गई थी। कई लोगों ने ये बताया है कि बड़े नेताओं से नहीं पूछा गया था। साथ ही ये भी बात सामने आ रही है कि जो पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव गुट के समर्थक है पद नहीं दिया गया। कार्यकर्ताओं का ये भी आरोप है कि जिला अध्यक्ष और संगठन स्तर पर उनके साथ लगातार अनदेखी की जा रही थी।

 

read more IndiGo: IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, यात्रियों में मचा हड़कंप

 

Resign in CG Congressइस्तीफा देने वालों में पूर्व सांसद खेल साय सिंह की बहू का नाम भी शामिल है, जिससे मामला और ज्यादा चर्चाओं में आ गया है। सूत्रों के मुताबिक, अब तक 30 से ज्यादा पदाधिकारियों के इस्तीफा देने की जानकारी सामने आ चुकी है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

 

कितने पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है?

उत्तर: सामूहिक रूप से 17 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है, हालांकि कुल संख्या 30 से ज्यादा बताई जा रही है।

 

इस्तीफा देने वाले किस गुट से जुड़े हैं?

Resign in CG Congress: सभी इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ता टीएस सिंहदेव के समर्थक बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button