खेल

RCB ने इन खिलाड़ियों को रिटेन न करके कर दी बड़ी गलती

आईपीएल 2022 के लिए कल जारी की गई प्लेयर रिटेंशन प्रक्रिया में सभी टीमों ने अपने-अपने रिटेन खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। कई टीमों ने पूरे 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने का ऐलान किया तो कई टीमों ने 2 और 3 खिलाड़ियों के रिटेन का ऐलान किया है। इस आर्टिकल में हम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने 3 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। लेकिन आरसीबी ने 2 ऐसे खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया है जो इस टीम के सबसे प्रमुख खिलाड़ी थे। ऐसे में सवाल ये उठता है कि कहीं आरसीबी को यही 2 खिलाड़ी भारी न पड़ जाए।

यूज़वेंद्र चहल और पर्पल कैप विजेता हर्षल पटेल को आरसीबी ने नहीं किया रिटेन

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने 3 खिलाड़ियों को रिटेन करने का ऐलान किया है। जिसमें विराट कोहली 15 करोड़ में पहले खिलाड़ी के रूप में रिटेन हुए हैं। तो वहीं दूसरे खिलाड़ी के रूप में ग्लेन मैक्सवेल को 11करोड़ में रिटेन किया गया है। वही मोहम्मद सिराज को 7 करोड़ों रुपए में रिटेन किया गया है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने चौथा खिलाड़ी नहीं किया है। युजवेंद्र चहल टीम में चौथे खिलाड़ी के रूप में शामिल हो सकते थे लेकिन उन्हें भी रिटेन नहीं किया गया है। साथ ही साथ 2021 आईपीएल में पर्पल कैप विजेता हर्षल पटेल को भी रिटेन नहीं किया है। यह फैसले कहीं ना कहीं चौकाने वाले भी है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के पास इस वक्त कप्तान भी नहीं है और ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि देवदत्त पाडिकल को रिटेन किया जाएगा और उन्हें आईपीएल 2022 में टीम का कप्तान भी बनाया जा सकता है। लेकिन उन्हें भी टीम ने रिटेन नहीं किया है। यह कुछ चौंकाने वाले फैसले हैं जो रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने किये है।

हमेशा इसी तरह के फैसले लेकर मुसीबत में फंसी है बेंगलुरु की टीम

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम पहले भी इस तरह के अनोखे फैसले लेकर मुसीबत में फंसती नजर आई है। राहुल जब अपने पीक फॉर्म पर थे और एक तरह से भारतीय टीम में और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे उसके बाद उन्हें 2018 में टीम ने रिलीज कर दिया। और उसके बाद केएल राहुल का पीक टाइम शुरू हो गया।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button