खेल

RCB को मिला नया कप्तान,तीन खिलाड़ियों का नाम आ रहा सामने

इंडियन प्रीमियर लीग में इस बार नई चुनी गई दो टीम अहमदाबाद और लखनऊ के साथ ही साथ कई टीम को कप्तान चुनने है। जिसमे RCB के लिए भी नए कप्तान की तलाश जारी है। विराट कोहली के टी20 फॉर्मेट से गुड बाय कहने के बाद उनके साथ के तीन खिलाड़ियों का नाम सामने आ रहा है। विराट कोहली अब सीनियर खिलाड़ी के तौर पर टीम में अपनी भूमिका निभाना चाहेंगे। आरसीबी ने अभी तक कोई भी आईपीएल खिताब अपने नाम नही किया है। जानिए कौन है वो तीन खिलाड़ी जिनके हाथ में सिख सकती है कप्तानी

ग्लेन मैक्सवेल

2021 में रॉयल चैलेंजर्स टीम में शामिल हुए ऑल राउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के कंधो पर दिख सकती है। ग्लेन मैक्सवेल इससे पहले किंग्स 11 पंजाब की कप्तानी कर चुके हैं। ग्लेन मैक्सवेल एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं जोकि अपने बल्ले से मैच का रुख बदलने की ताकत रखते हैं। जिसके बाद उन्हें कप्तान बनने के बारे में सोचा जा सकता है।

डेविड वार्नर

2016 आरसीबी के हाथ से खिताब चुराने वाले इस कप्तान डेविड वार्नर को टीम की कमान दी जा सकती है। डेविड वार्नर हैदराबाद को कप्तानी कर चुके हैं और 2016 में आरसीबी को ही हराकर खिताब भी जीत चुके हैं।  जिसके बाद डेविड वार्नर का नाम भी कप्तानी के लिए सामने आ रहा है।

देवदत्त पाडिक्कल

आरसीबी ने अपने स्टार युवा खिलाड़ी देवदत्त पाडिक्कल को रिटेन नही किया है। लेकिन उन्हे ऑक्शन में खरीदा जा सकता है। देवदत्त पाडिक्कल ने कई बार अपनी परियों से टीम को हार के मुंह से बचाया है।  पाडिक्कल ने सलामी बल्लेबाजी में आरसीबी के लिए काफी अच्छा रिकॉर्ड बनाया है। जिसके बाद फ्रेंचाइजी का प्रबंधन उन्हें चुनकर अपने साथ मिला सकता है और इस जिम्मेदारी को उनको दे सकता है।

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button