बिजनेस

RBI Repo Rate Cut : रिज़र्व बैंक ने किया बड़ा ऐलान, रेपो रेट में की 0.25% की कटौती, जानें आपकी लोन पर कितना पड़ेगा असर…

RBI Repo Rate Cut भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की 54वीं बैठक के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में ऐलान करते हुए बताया कि केंद्रीय बैंक ने देशवासियों को बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट में 0.25% यानी 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। इस कटौती के बाद रेपो रेट घटकर अब 6% पर आ गया है। यह लगातार दूसरी बार है जब वर्ष 2025 में RBI ने रेपो रेट में कटौती की है। इससे पहले फरवरी 2025 में हुई बैठक में भी 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई थी जिसके बाद रेपो रेट 6.25% पर आ गया था।

 

ग्लोबल टेंशन और ट्रेड वॉर पर जताई चिंता

RBI Repo Rate Cut: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि ग्लोबल इकनॉमिक टेंशन और ट्रेड वॉर की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि नए कारोबारी वर्ष FY26 की शुरुआत चुनौतियों से भरी जरूर है लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था बीते साल की सुस्ती से उबरकर अब बेहतर रफ्तार पकड़ चुकी है।

आम जनता को क्या होगा फायदा?

बैंक अब कम ब्याज दर पर लोन दे सकते हैं। मौजूदा होम लोन, ऑटो लोन, एजुकेशन लोन की EMI कम हो सकती है। नया लोन लेना अब पहले के मुकाबले अधिक किफायती होगा। बाजार में नकदी प्रवाह बढ़ेगा, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। RBI का यह कदम मंदी के संकेतों से जूझ रही अर्थव्यवस्था को गति देने के उद्देश्य से उठाया गया माना जा रहा है। केंद्रीय बैंक का मानना है कि मौद्रिक नीति में नरमी से उपभोग बढ़ेगा और निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा

RBI ने रेपो रेट में कटौती का ऐलान,

रेपो रेट को 0.25% घटाकर 6% कर दिया है,

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने दी जानका,

Read More : CG Climate Upgrade: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों में 2 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, आज से इन जिलों में बारिश के आसार …

5 साल बाद आया राहत भरा दौर

गौरतलब है कि इससे पहले मई 2020 में RBI ने रेपो रेट में कटौती की थी। उसके बाद लगातार वृद्धि करते हुए इसे फरवरी 2023 में 6.5% तक ले जाया गया। लेकिन अब पांच साल बाद लगातार दो बार कटौती करके आम लोगों को राहत दी जा रही है।

रेपो रेट क्या है” और यह क्यों मायने रखता है?

“रेपो रेट वह दर है जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है।” यह दर घटने पर बैंक भी सस्ते लोन देते हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिलती है।

रेपो रेट में कटौती” से EMI पर क्या असर पड़ेगा?

अगर आपका लोन फ्लोटिंग रेट पर है, तो EMI कम हो सकती है क्योंकि बैंक ब्याज दर घटा सकते हैं।

क्या “रेपो रेट में कटौती” से नया होम लोन लेना फायदेमंद होगा

? हाँ, रेपो रेट घटने से बैंकों द्वारा ऑफर किए जा रहे होम लोन की ब्याज दरें कम हो सकती हैं, जिससे लोन लेना सस्ता हो जाता है।

रेपो रेट कम होने” से किन क्षेत्रों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा?

RBI Repo Rate Cut रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल, कंज्यूमर ड्यूरबल्स जैसे सेक्टरों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है, क्योंकि ये कर्ज पर ज्यादा निर्भर होते हैं।

क्या “रेपो रेट में बदलाव” का असर FD ब्याज दरों पर भी पड़ता है?

हाँ, रेपो रेट घटने से बैंक FD की ब्याज दरें भी घटा सकते हैं, जिससे बचत पर मिलने वाला रिटर्न कम हो सकता है।

Related Articles

Back to top button