बिजनेस

RBI New DMT Rules 2026: बैंक अकाउंट नहीं है तब भी कर पाएंगे 50000 रुपये तक का ट्रांजेक्शन, जानें नया नियम

RBI New DMT Rules 2026 अगर आपके पास बैंक खाता नहीं है, तो भी अब आपको पैसा मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी. भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने पैसे भेजने और पाने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. नए नियम 11 नवंबर 2026 से लागू हो गए हैं. इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जिनके पास बैंक खाता नहीं है या जिनके पास आधार, पैन जैसे पूरे कागज नहीं हैं. जैसे मजदूर, दिहाड़ी पर काम करने वाले लोग और दूसरे शहरों में काम करने वाले प्रवासी मजदूर. अब वो लोग भी आसानी से अपने घर पैसा भेज सकेंगे और घर वाले आसानी से पैसा पा सकेंगे.अब बैंक में खाता होना जरूरी नहीं. पहले पैसा भेजने के लिए बैंक खाता होना बहुत जरूरी था. लेकिन अब ऐसा नहीं है. RBI ने Domestic Money Transfer यानी DMT के नियम बदल दिए हैं. अब बिना खाते वाला व्यक्ति भी पैसे के लेन-देन का हिस्सा बन सकता है. इसके लिए RBI ने 2 नई सुविधाएं शुरू की हैं. पहली है Cash Pay-in और दूसरी है Cash Pay-out.

 

Read more Cigarette Price Hike 2026: Gold Flake Super Star हुई महंगी, 10 रुपये बढ़ी कीमत, जाने अब कितने में मिलेगा पैकेट

 

Cash Pay-in: कैश देकर पैसा भेजिए

मान लीजिए आपको किसी को पैसा भेजना है, लेकिन आपका उस बैंक में खाता नहीं है. अब भी आप पैसा भेज सकते हैं.आपको बस किसी भी बैंक की ब्रांच में जाना है. वहां कैश जमा करना है. बैंक आपके कैश को NEFT के जरिए सामने वाले के बैंक खाते में भेज देगा. इसमें एक बार में 50,000 रुपये तक भेज सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपका उस बैंक का ग्राहक होना जरूरी नहीं है. आप किसी भी बैंक में जाकर पैसा भेज सकते हैं.

 

 

 

Cash Pay-out: बिना खाते के कैश में पैसा पाइए

ये सुविधा उन लोगों के लिए है, जिनके पास बैंक खाता ही नहीं है. मान लीजिए आपके बेटे ने शहर से पैसा भेजा है, लेकिन गांव में आपके पास बैंक खाता नहीं है. अब भी आपको पैसा मिल जाएगा. बैंक आपके बेटे के खाते से पैसा निकालकर आपको कैश में दे देगा. आप ये कैश ATM से या अपने इलाके के Business Correspondent यानी BC से ले सकते हैं. ब‍िजनेस करोसपोंडेंट वो व्यक्ति होता है जो गांव या मोहल्ले में बैंक की तरफ से पैसा देने का काम करता है.

 

कितना पैसा मिलेगा, लिमिट क्या है

RBI ने सुरक्षा के लिए कुछ लिमिट भी तय की है, ताकि गलत काम न हो.एक बार में ज्यादा से ज्यादा 10,000 रुपये तक कैश में मिलेंगे. एक महीने में कुल मिलाकर 25,000 रुपये तक ही कैश में ले सकेंगे. पैसा भेजने वाला एक बार में 50,000 रुपये तक कैश जमा करके भेज सकता है. ये लिमिट इसलिए रखी गई है, ताकि पैसा सही हाथों में जाए और किसी तरह की धोखाधड़ी न हो.

 

 

किसको होगा सबसे ज्यादा फायदा

प्रवासी मजदूरों को सबसे ज्‍यादा फायदा होगा, जो दूसरे शहर में काम करते हैं और घर पैसा भेजते हैं. दिहाड़ी मजदूरों को भी इसका फायदा होगा, जिनका बैंक खाता नहीं है या जो बैंक नहीं जा पाते हैं. दूसरी गांव में रहने वाले लोगों को. जिनके पास बैंक दूर है, लेकिन ब‍िजनेस करोसपोंडेंट पास में है. बुजुर्गों और महिलाओं को भी इसका फायदा मि‍लेगा, जिनके पास पूरे कागज नहीं हैं.

 

पैसा लेने के लिए क्या करना होगा

RBI New DMT Rules 2026अगर आपको बिना खाते के पैसा लेना है, तो आपको ये करना होगा. भेजने वाले से ट्रांजैक्शन की जानकारी ले लें. नजदीकी ATM या ब‍िजनेस करोसपोंडेंट के पास जाएं. अपनी पहचान बताएं और बताए गए तरीके से वेरिफिकेशन कराएं.10,000 रुपये तक का कैश ले लें.ध्यान रहे, बैंक आपसे इसके लिए कोई गलत चार्ज नहीं लेगा. अगर कोई ज्यादा पैसा मांगे, तो बैंक में शिकायत करें.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button