Rashifal 16 June: इन राशियों को होगा आर्थिक क्षेत्र में लाभ, पढ़ें अपना राशिफल…
मेष – इस राशि के लोगों के ग्रहों का संयोग उन्हें मेहनत और लगन से काम करने के लिए प्रेरित करेगा, जिसके चलते उनकी सर्वत्र प्रशंसा होगी. कारोबार में कंपटीशन की वजह से अपने व्यापार को मुश्किल में न डालें, बल्कि वर्तमान समय लगन से व्यापार को करने का चल रहा है. ऐसे युवा जो प्रेम संबंध से जुड़े हैं, उनके रिश्ते मजबूत होंगे, तो वही दूसरी ओर परिवार की ओर से विवाह की बात भी चल सकती है. हंसी मजाक के जरिए पारिवारिक वातावरण को प्रफुल्लित बनाएं रखना आपके लिये लाभदायक साबित हो सकता है. सेहत की बात करें तो सभी प्रकार के दुर्घटना संबंधित बातों के लिए सचेत रहना होगा.
वृष – वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर के क्षेत्र में उन्नति दिलाने वाला है. ग्रहों की स्थिति व्यापारी वर्ग के लिए शुभ संकेत लेकर आई है, आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को अध्य्यन के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. लंबे समय के बाद काम से फ्री होकर जीवनसाथी के साथ कुछ पल बिताने का अवसर मिलेगा, ऐसे में कहीं बाहर घूमने की योजना भी बना सकते हैं. सेहत में नसों में खिंचाव व पीठ के दर्द को लेकर सचेत रहना होगा, अधिक देर तक बैठ कर कार्य करते हैं तो योग व व्यायाम करना न भूलें.
मिथुन – इस राशि के लोग ऑफिशियल कार्यों के दबाव के चलते, आप मानसिक रूप से परेशान होते नजर आएंगे. कार्यभार चिंता से नहीं करने से कम होगा. आज के दिन व्यापारियों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. युवा वर्ग सकारात्मक ऊर्जा से भरे नजर आएंगे, इस ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग कर करियर में आगे बढ़े. वर्तमान समय की स्थितियों को समझते हुए परिवार व स्वयं की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए. सेहत की बात करे तो आज के दिन हेल्थ संबंधित दिक्कतों को हल्के में न लें, इसका तत्काल इलाज कराएं.
कर्क – कर्क राशि के शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कार्यस्थल से नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने का प्रयास करें. व्यापारिक वर्ग की बात करें तो आज के दिन उन्हें व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने पर ध्यान देना होगा. युवा वर्ग को उन कार्यों को अधिक महत्व देना चाहिए या प्राथमिकता देनी चाहिए जिन कार्यों को करने से आपको संतुष्टि मिलती है. परिवार की बात करें तो घरेलू खर्च में कुछ कमी आएगी जिससे आर्थिक जीवन में सुधार होगा. जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या रहती है उनको क्षणिक क्रोध करने से बचना होगा, क्रोध आपकी सेहत के लिए हानिकारक है.
सिंह – इस राशि के नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों के लिए समय उत्तम है, अपनी तलाश जारी रखें शाम तक शुभ सूचना मिलने के आसार हैं. व्यापारिक स्थिति को देखते हुए कारोबारी अपनी सेविंग से कुछ धन कारोबार में लगाने के लिए विचार कर सकते हैं. युवा वर्ग आलस्य का त्याग करते हुए एक्टिव रहें, क्योंकि सरलता से सफलता हाथ नहीं आने वाली है. पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिला जुला रहने वाला है, अपनों के साथ कुछ नोक झोंक होगी तो वही शाम तक स्थितियां सामान्य भी हो जाएंगी. सेहत की बात करें तो पिछली सभी छोटी-मोटी बीमारियों से निजात मिलेगा, जिसके चलते आज के दिन सेहत सामान्य रहेगी.
कन्या – कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों का सहकर्मियों से कंपटीशन बढ़ सकता है, कंपटीशन जीतने के लिए सिद्धांतों पर आंच न आए इस बात का खास ध्यान रखें. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ खट्टा मीठा रहने वाला है, अर्थात शाम तक जब आप आकलन करेंगे तो न तो मुनाफे की स्थिति में रहेंगे और न ही घाटे की. जो युवा ऑनलाइन स्टडी करना चाहते हैं, बैच जॉइन करने के लिए आज का दिन उत्तम है. आज के दिन पारिवारिक जीवन में कई चुनौतियां एक साथ आ सकती है, जिसका आपको डटकर सामना करना होगा. सेहत की बात करें तो घर में साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखें, खाने पीने की चीजों को ढक कर रखें क्योंकि गंदगी के चलते इंफेक्शन होने की आशंका है.
तुला – इस राशि के लोगों की आज के दिन उच्चाधिकारियों से किसी बात को लेकर अनबन होने की भी आशंका है. होटल रेस्टोरेंट से जुड़े व्यापारियों को आज के दिन लाभ होने की प्रबल संभावना है. युवा वर्ग अपने नए पुराने सभी दोस्तों के साथ नेटवर्क को एक्टिव रखें क्योंकि मुश्किल समय में मित्रों से आर्थिक मदद मिल सकती है. परिवार में लोगों के बीच सामंजस्य की कमी होने से नई समस्याओं का जन्म हो सकता है. सेहत में चलते समय ध्यान से चलें गिरकर चोट लगने की आशंका बनी हुई है, जिससे हाथ में गंभीर चोट आने की आशंका है.
वृश्चिक – वृश्चिक इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा, ऐसे ही आगे भी अपनी मेहनत और ईमानदारी को जारी रखें. जिन व्यापारियों ने अपने कारोबार में नए उत्पादों को जोड़ा है, उन्हें उसकी सेल को बढ़ाने के लिए खास ध्यान देना होगा. आज के दिन युवा वर्ग संभव हो तो छोटे बच्चों को चॉकलेट का वितरण करें. उनका प्रेम और स्नेह आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. जीवन साथी के साथ संबंध को मजबूत रखें क्योंकि कठिन समय में पत्नी का प्रेम और सहयोग सहारा बनेगा. जिन लोगों को पथरी की समस्या है, वह लोग लापरवाही न करते हुए इसका जल्द ही उपचार कराएं.
धनु – इन राशि के लोगों के काम में कुछ देरी हो सकती है, जिसकी वजह टेक्निकल प्रॉब्लम होगी. व्यापारी वर्ग प्रोडक्ट क्वालिटी मेंटेन करके चलें क्योंकि बड़े व्यापारी प्रोडक्ट की समीक्षा कर सकते हैं. लव लाइफ जी रहे युवाओं के लिए पार्टनर के सामने विवाह का प्रस्ताव रखने का यह उत्तम समय है. आज के दिन परिवार के बीच आप की अहम भूमिका रहेगी क्योंकि आपको पारिवारिक विवाद में मध्यस्थता करनी पड़ सकती है. हेल्थ की बात करें तो जिन लोगों को कान से संबंधित दिक्कत है, उनको आज विशेष ध्यान देना होगा.
मकर – मकर राशि के लोगों के लिए ऑफिस में अपनी टीम के साथ काम करते हुए बॉस के प्लान को सफल बनाना ही मुख्य लक्ष्य होगा. आज के दिन व्यापारी वर्ग को छोटे निवेशकों से मुनाफा होने की संभावना है, इसलिए इस ओर ध्यान दें. युवा वर्ग आज के दिन सोचने-विचारने के स्थान पर काम करने में फोकस रखें, तभी सपने साकार हो सकेंगे. घर से संबंधित खरीदारी करने की सोच रहें हैं, तो मार्केट जाते समय बजट को ध्यान में रखते हुए ही खरीदारी करें. आज के दिन पेट से संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं इस ओर सचेत रहें और डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.
कुंभ – इस राशि के लोग ऑफिस में बॉस के साथ चल रही मीटिंग को गंभीरता से लें, क्योंकि अचानक से मीटिंग के दौरान आपको महत्वपूर्ण बिंदु नोट करने पड़ सकते हैं. व्यापारी वर्ग धन के शुद्धता पर ध्यान दें इसमें यदि कोई टैक्स बकाया है तो उसे समय पर जमा करें, अपना अकाउंट क्लीन रखें. आज के दिन युवाओं को एक विशेष सलाह दी जाती है कि उन्हें कर्मक्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक दायरा भी बढ़ाना होगा. घर के सबसे उम्रदराज पुरुष के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आज उनका स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है. हेल्थ की बात करें तो योग, ध्यान और संतुलित खान-पान को अपनाएं, जिससे आप शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रहेंगे.
मीन – मीन राशि के लोगों को बॉस यदि आपके मन-मुताबिक कार्य नहीं देते हैं, तो दिल छोटा न करें. जल्दी ही आपकी कार्य क्षमता के अनुरूप आपको काम सौंपे जाएंगे. व्यापारी वर्ग अनैतिक कार्यों से धन कमाने से बचें, अन्यथा आप पर कानूनी कार्यवाही हो सकती है. विद्यार्थी वर्गों को ज्ञान को बढ़ाने वाले कदम उठाने होंगे, ज्ञान अधिक होने पर ही प्रतियोगिता में चयन हो सकेगा. बड़ी बहन के साथ तालमेल बना रहे हैं इसका प्रयास करें, गुस्से में यदि आपको कुछ कह भी देती हैं तो इसे दिल पर न लें. सेहत की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने वाला है. यदि कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो जा सकते हैं.



