देश

Rajsthan News: बॉयफ्रेंड के लिए सहेली को मारा…एक महीना पहले से बनाई हत्या की योजना

Rajsthan News बांसवाड़ा: राजस्थान में एक हैरान कर देने वाले हत्याकांड का खुलासा हुआ हैं। पुलिस के मुताबिक़ एक युवती जो अपने प्रेमी के साथ जिंदगी बिताना चाहते थी उसने अपनी ही सहेली की हत्या कर दी। कातिल सहेली ने उसकी लाश को अपने कपड़े पहना दिए और उसे कुंए में डाल दिया। ऐसा इसलिए ताकि घरवालों को लगे कि वह मर चुकी हैं और फिर वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ सुकून से जिंदगी बिता सके। पुलिस ने इस पूरे मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए कातिल युवती और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया हैं। हैरान कर देने वाला पूरा मामला बांसवाड़ा के सल्लेपाट इलाके का हैं।

एडिशनल एसपी कानसिंह भाटी ने बताया कि घटना 1 फरवरी की है। नैना (काल्पनिक नाम) की मां ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। उसकी 15 साल की बेटी नैना 10वीं क्लास में पढ़ती है। 1 फरवरी को शाम को 4 बजे स्कूल से घर आई और रात को 9 बजे दादी के घर पढ़ने जा रही हूं ऐसा कहकर निकली थी। उसके बाद वापस घर नहीं आई। छानबीन शुरू हुई तो अगले दिन यानी 2 फरवरी को दोपहर में उसका शव एक कुएं में पड़ा मिला। चेहरे पर गहरे घाव थे। कलाई भी काटी गई थी। नैना ने जो कपड़े पहने थे वो उसके नहीं बल्कि उसके साथ पढ़ने वाली सहेली रागिनी (काल्पनिक नाम) के थे।

मामले में जब रागिनी (काल्पनिक नाम) से सम्पर्क किया गया तो वह घर से गायब मिली। वही इस दौरान गांव का उसका प्रेमी भी घर से नदारद था। दोनों को पुलिस ने ट्रेस करते हुये गुजरात से गिरफ्तार कर लिया हैं। रागिनी (काल्पनिक नाम) ने मर्डर को अंजाम देना कबूल लिया हैं।

Read more: CG News : ट्रक पार्क कर घर जा रहे दो लोगों को हाइवा ने मारी ठोकर

ऐसे बनाई हत्या की योजना

पूछताछ में दिशा ने बताया- दोनों अच्छी सहेली थीं। साथ-साथ स्कूल आना-जाना करते थे। घटना के दिन भी दोनों साथ ही स्कूल गए थे। इसके बाद शाम को 5 बजे वह सुहानी के घर आई और कहा- रात को बाकलो (पास के गांव) जाना है। फिर वो वापस अपने घर लौट आई। इधर दिशा ने घर जाकर परिजनों से कहा कि कुछ काम से बाहर जा रही हूं। वो गांव में ही खेतों में छिप गई। प्लान के मुताबिक दिशा ने अपने बॉयफ्रेंड दीपक को भी गुजरात से बुला लिया था। इधर, सुहानी अपने घर से दादी के पास जाने का कहकर निकली थी।

तभी बीच रास्ते में दिशा और उसके बॉयफ्रेंड दीपक ने बातों में बहलाया और गांव के पास ही एक कुएं के करीब ले गए। दोनों ने गला दबाकर सुहानी को मार दिया। उसके बाद दिशा जो कपड़े लाई थी वो पहना दिए। बाद में सुहानी के गर्दन, गाल, सिर और शरीर के अन्य अंगों पर छुरे से जगह-जगह काट डाला। ताकि शव की पहचान नहीं हो पाए। इसके बाद शव कुएं में फेंक दिया।

दिशा ने बताया कि वो दीपक से बहुत प्रेम करती है। उसके साथ शादी करना चाहती है। एक ही गांव के होने के कारण सर्वसम्मति से शादी करना मुश्किल था। इसलिए यह प्लान बनाया कि सुहानी की हत्या कर के शव को मेरे कपड़े पहना देंगे। कुएं में पड़ा शव क्षत-विक्षत होकर सड़ जाएगा। पहचान नहीं हो पाएगी। कपड़ों से परिजन समझेंगे की मैं (दिशा) मर चुकी हूं। इसका फायदा उठाकर वो गुजरात में बॉयफ्रेंड दीपक के साथ आसानी से रह सकती है।

क्राइम पेट्रोल देखकर बनाई योजना:

Rajsthan News पूछताछ में सामने आया कि दिशा के पास स्मार्टफोन है। वो इस हत्या की प्लानिंग महीनेभर पहले से कर रही थी। वो क्राइम पेट्रोल और सीआईडी देखने की शौकीन है। इसी दौरान कई क्राइम एपिसोड देखने के बाद उसे ये हत्या का आइडिया आया।

 

Related Articles

Back to top button