देश

फील्ड फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा!अभ्यास के दौरान फटा तोप का गोला; इतने सैनिकों की हुयी मौत

Rajasthan News:  आज बुधवार को राजस्थान के बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में चार्ली सेंटर पर  हुआ बड़ा हादसा. जहां तोप अभ्यास के दौरान बम फटने से दो सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

जवानों की मौत की पुष्टि

सेना के प्रवक्ता ने दो जवानों की मौत और एक के घायल होने की पुष्टि की है। सर्किल ऑफिसर नरेंद्र कुमार पूनिया ने कहा कि ‘तीन सैनिक तोप के साथ अभ्यास कर रहे थे। हादसे में आशुतोष कुमार और जितेंद्र की मौत हो गई है। घायल सैनिक को हेलीकॉप्टर की मदद से चंडीगढ़ ले जाया गया है।’

ख़बर शेयर करें:

Back to top button