Cg News: छत्तीसगढ़ हवाई यात्रियों के लिए “Good News” कल इन शहरो के लिए विमान भरेंगी उड़ान, मात्र इतने रुपए में उठाये सफर का मजा

Cg News: छत्तीसगढ़ हवाई यात्रियों कि मांगे होगी जल्द पूरी. क्योंकि कल यानि 19 दिसंबर गुरुवार से रायपुर और अंबिकापुर के बीच हवाई सेवा शुरू होने जा रही है. सांसद चिंतामणि महाराज ने केंद्रीय विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर इस हवाई सेवा को शुरू करने के बारे में चर्चा की थी. केंद्रीय मंत्री ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई. इस हवाई सेवा से दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और क्षेत्र का विकास होगा. समय कि होगी बचत और मिलेंगी ये सारी सुविधाएं..!!
Read More:Cg News: मरीन ड्राइव में ‘खुशहाल एक साल’ इवेंट में रायपुरवासियों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
रायपुर-अंबिकापुर हवाई सेवा 19 दिसंबर से होगी शुरू
बता दें कि रायपुर से अंबिकापुर के लिए हवाई सेवा 19 दिसंबर से शुरू होने जा रही है. सांसद चिंतामणि ने केंद्रीय विमानन मंत्री नायडू से मुलाकात के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की. इसके बाद हवाई सेवा शुरू करने पर सहमति बनी. अब रायपुर और अंबिकापुर के बीच हवाई यात्रा की सुविधा मिलने से प्रदेशवासियों को यात्रा में सहूलियत होगी. इस सेवा से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलने के साथ ही लोगों का समय भी बचेगा.

मात्र इतने रुपए में कर सकेंगे यात्रा
कल यानि 19 दिसंबर से राज्य में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी का विस्तार होगा. रीजनल हवाई सेवाओं के विस्तार से तीन बड़े शहर जुड़ जाएंगे. जिन शहरों को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा, उनमें रायपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट टिकट की शुरुआती कीमत सिर्फ 999 रुपए रखी गई है. फिलहाल यह सेवा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर है. ये हवाई सेवाएं सप्ताह में तीन दिन यानि गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध रहेंगी.
Read More:हादसा! इस शहर 10 से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए, इतने लोग हुए घायल? ये है घटना कि बड़ी वजह
कम समय में यात्रा संभव यात्रियों को मिलेंगी ये सारी सुविधा
Cg News: छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों कि लंबे समय से मांग थी कि छत्तीसगढ़ को बड़े शहरों कि हवाई सेवा से जोड़ा जाए. हवाई सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, व्यापारियों और मरीजों को काफी सुविधा होगी क्योंकि कम समय में यात्रा संभव हो सकेगी.



