Railway News: PM नरेंद्र मोदी की 19अप्रैल को कश्मीर जाने वाली वंदे भारत का उद्घाटन टला,जाने क्या है बड़ी वजह? – RGH NEWS
देश

Railway News: PM नरेंद्र मोदी की 19अप्रैल को कश्मीर जाने वाली वंदे भारत का उद्घाटन टला,जाने क्या है बड़ी वजह?

Railway News:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल ही में यानि 19 अप्रैल की जम्मू कश्मीर यात्रा होने वाली थी जिसे टाल दिया गया है । इसके साथ ही बहुप्रतिक्षित श्रीनगर-कटड़ा वंदे भारत रेल सेवा और उधमपुर-कटड़ा-बनिहाल- श्रीनगर रेल लिंक परियोजना का उद्घाटन भी स्थगित कर दिया गया है।

 

Read More:Cg News: बस्तर संभाग में विकास कार्यों की समीक्षा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए जनकल्याणकारी योजनाओं के तेज़ी से क्रियान्वयन के निर्देश

19 अप्रैल को होना था उद्घाटन

उधमपुर-कटड़ा-रियासी-बनिहाल-श्रीनगर-बारामुला रेलवे परियोजना एक जम्मू कश्मीर में रणनीति रूप से सबसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में एक है। यह पूरी परियोजना 272 किलोमीटर लंबी है और मौजूदा समय में कटड़ा तक रेल संपर्क है। कटड़ा से बनिहाल तक रेलवे लाइन तैयार है,लेकिन रेल परिचालन नहीं है।

बनिहाल से श्रीनगर-बारामुला तक रेल सपंर्क बीते एक दशक से भी ज्यादा समय से बहाल है। कटड़ा-बनिहाल के बीच 19 अप्रैल को ही औपचारिक रूप से संपर्क बहाल होने के साथ साथ कश्मीर से कन्याकमारी तक रेल संपर्क बहाल होना था।

 

लोग बेसब्री से कर रहे थे इंतजार

19 अप्रैल को ही कटरा से श्रीनगर के लिए वंदे भारत रेलगाड़ी का परिचालन शुरु होना था। प्रधानमंत्री ने इस रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना करना था। बड़ी संख्या में लोग पहले दिन वंदे भारत में यात्रा करने और इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उन्हें इसके लिए कुछ और दिन इंतजार करना पड़ेगा।

तैयारियों कि अंतिम रूप पूर्णतः संपन्न हुआ:-

संबधित अधिकारियों ने बताया कि उद्घाटन समारोह के संदर्भ में लगभग सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। रियासी के निकट चिनाब दरिया पर बने देश के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर भी भी सुरक्षाबलों ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।

कटड़ा में स्टेशन पर सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है इसके अलावा प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल का एसपीजी के एक विशेष्ज्ञ दल ने भी मुआयना कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया है।

आपको बता दे कि जम्मू स्थित रेलवे अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के दौरे के स्थगित होने के बारे में किसी भी तरह की जानकारी से इंकार करते हुए कहा कि हमे न उनके आगमन का पता था और न उनके कार्यक्रम के रद होने की जानकारी है।.

सामने आई यह बड़ी वजह

मौसम विभाग की चेतावनी के कारण यह कार्यक्रम स्थगित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 18-19 अप्रैल को कटड़ा और उसके आस पास के क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा और भारी वर्षा की संभावना है।

Related Articles

Back to top button