रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Raigarh News: 7 मई मतदान के लिए प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक समय निर्धारित
कलेक्टर श्री गोयल ने जिले के मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु किया अपील
Raigarh News रायगढ़, 6 मई2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए कल 7 मई को मतदान होगा। मतदान का समय प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने जिले के सभी मतदाताओं को नियत समय में अपने मतदान केन्द्रों में जाकर मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अपील किया है।


