रायगढ़

Raigarh News: तमनार मुख्यमार्ग पर बने केशलापाठ पुल की रेलिंग गिरा ,भारी वाहनों का आवागमन बंद, इतने साल बाद टूटा पुल,कल PWD के अधिकारी करेंगे निरीक्षण उसके बाद लिया जा सकता हैं फैसला

Raigarh News रायगढ़-तमनार मुख्य मार्ग पर गोढ़ी- आमाघाट के बीच केशलापाठ पुल आज दोपहर भर-भरा कर गिर गया। पुल का एक किनारा क्षति ग्रस्त होने के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। कुछ समय के लिए वाहन चालक गाड़ी ब्रिज से पार करने के लिए डर रहे थे। हालांकि कुछ समय बाद खाली गाड़ियां ब्रिज से पार करने लगे। घटना आज दोपहर 2:20 बजे की बताई जा रही है।

मामले की जानकारी मिलने पर तमनार पुलिस मौके पर पहुंच गई है।स्थानीय लोगों ने बताया कि, इस पुल का निर्माण 1975 के आसपास हुआ था। पुल काफी पुराना है, लेकिन सुबह से लेकर रात तक ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। जिसका असर पुल पर पड़ा है। यह रायगढ़ से तमनार जाने वाले मुख्य मार्ग पर बना पुल है।इस पुल पर प्रतिदिन उद्योग के लिए हजारों भारी वाहन चलते हैं। ऐसे में बुधवार की दोपहर पुल के एक तरफ की रेलिंग टूटकर गिर गई। इससे पुल पर चलने वाले लोगों में भय का माहौल बन गया। आसपास के ग्रामीणों ने मामले की सूचना तमनार पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस यहां पहुंची और दोनों तरफ से आने वाले ट्रकों और डंपरों की आवाजाही रोक दी गई।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बुलाया गया

Raigarh News इस मामले में तमनार थाना प्रभारी आर्शीवाद राहटगांवकर ने बताया कि, पुल पर भारी वाहनों को दोनों ओर से रोक दिया गया है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बुलाया गया है। ताकि वे इस पुल का निरीक्षण कर सके।

Related Articles

Back to top button