रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

आरोपित पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और शादी से मुकरने, धमकी देने का आरोप, आरोपी को दुष्कर्म के अपराध में भेजा गया रिमांड पर

Raigarh News :  *20 नवंबर, रायगढ़* । शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को महिला थाना रायगढ़ की टीम ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी अपराध दर्ज होने के बाद से फरार था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। आज मुखबिर से सूचना मिलने पर महिला थाना की टीम ने थाना जूटमिल क्षेत्र के ग्राम भाठनपाली में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Read More : Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 नवंबर 2026 को 33 वर्षीय स्थानीय महिला ने महिला थाना रायगढ़ में आरोपी प्रवीण कुमार प्रधान निवासी ग्राम भाठनपाली के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उसका वर्ष 2012 में सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह हुआ था। वर्ष 2024 में उसकी जान-पहचान प्रवीण कुमार प्रधान से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। वर्तमान में महिला चक्रधरनगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहती थी, जहां आरोपी का आना-जाना था। पीड़िता के अनुसार, दिनांक 04 दिसंबर 2024 को आरोपी ने शादी करने का विश्वास दिलाकर उसे अपने किराये के मकान में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए और इसके बाद भी समय-समय पर शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोप है कि दिनांक 18 जनवरी 2026 को आरोपी महिला के घर पहुंचा और विवाद करते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद शादी करने से साफ इंकार करते हुए धमकी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 98/2026, धारा 351(3), 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर के सतत पर्यवेक्षण में महिला थाना और जूटमिल पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर सक्रिय कर रखे थे। आज आरोपी के ग्राम भाठनपाली में देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी *प्रवीण कुमार प्रधान पिता दिनदयाल प्रधान उम्र 33 साल निवासी भाठनपाली थाना जूटमिल जिला रायगढ़* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Read More : Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में सस्ती हुई 33 विदेशी ब्रांडों की शराब, जानें नई कीमतें

इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव एवं संदीप भगत की अहम भूमिका रही।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button