रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार

चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों से ₹24,800 नकद की बरामद

Raigarh News :  *3 नवंबर, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध *“ऑपरेशन अंकुश”* के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 02 नवंबर 2026 को थाना चक्रधरनगर और छाल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर जुआ फड़ों में दबिश देकर कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹48,800 नकद, 52 पत्ती ताश और 8 मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Read More: ott release this week: दिवाली वीक में मनोरंजन का तड़का: OTT में रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज, यहां देखें लिस्ट

*चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई – पडरीपानी में काटपत्ती जुआ खेलते दो गिरफ्तार*

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि पडरीपानी पूर्व बस्ती के बाहर खुले मैदान में कुछ व्यक्ति ताश पत्तियों से रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चन्द्राकर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों के रास्ते फरार हो गए, जबकि मौके से प्रवीण कुमार निषाद (37 वर्ष), निवासी चिरजीवीदास नगर, थाना चक्रधरनगर एवं अजय कुमार कुसराम (43 वर्ष), निवासी पडरीपानी पूर्व, थाना चक्रधरनगर को जुआ खेलते पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹24,800 नकद, 52 पत्ती ताश और एक पुरानी प्लास्टिक चटाई जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चन्द्राकर, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, संदीप कौशिक, मिनकेतन पटेल एवं विक्रम सिंह शामिल थे।

*छाल पुलिस की दो जुआ फड़ों पर दबिश – 9 आरोपी गिरफ्तार*

इसी क्रम में थाना छाल पुलिस को दिनांक 01-02 नवंबर 2026 की दरमियानी रात ग्राम बांधापाली मंदिर के पास खेदापाली क्षेत्र में बिजली की रोशनी में सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्तियों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना मिली। थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक शिव खरे एवं प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश दी।

पहले जुआ फड़ से मुकेश कुमार साहू (38 वर्ष), दुरबिन लाल यादव (42 वर्ष), सुरेन्द्र कुमार नायक (52 वर्ष), विरेन्द्र उर्फ दामोदर (44 वर्ष) एवं बलराम सिंह उर्फ रवि ठाकूर (36 वर्ष), सभी थाना छाल क्षेत्र के निवासी, को पकड़ा गया। इनके कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹12,450 नकद, 52 पत्ती ताश, एक प्लास्टिक बोरी और 4 मोबाइल फोन (वीवो Y56, वीवो Y9, वनप्लस नॉर्ड CE एवं ओप्पो A17K) जब्त किए गए।

दूसरे जुआ फड़ से पंचम सिंह गोंड (39 वर्ष), राजेन्द्र उर्फ राजा निर्मलकर (35 वर्ष), दीपक पटेल (22 वर्ष) एवं ललेश चन्द्रा (33 वर्ष), सभी थाना छाल क्षेत्र के निवासी, को पकड़ा गया। इनके कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹11,550 नकद, 52 पत्ती ताश, एक प्लास्टिक बोरी और 4 मोबाइल फोन (वीवो V Y9 5G, रियलमी UI, वीवो V29 एवं लावा कंपनी का कीपैड मोबाइल) जब्त किए गए। छाल पुलिस ने सभी 9 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक शिव खरे, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, आरक्षक उमेंद्र उरांव एवं सतीश जगत की अहम भूमिका रही।

Read More : Earthquake Today News: अरुणाचल से कश्मीर तक महसूस हुए भूकंप के झटके! जानिए कितनी रही तीव्रता

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियां सामाजिक और आर्थिक अपराधों को बढ़ावा देती हैं। रायगढ़ पुलिस ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। जिले में कहीं भी जुआ-सट्टा संचालित होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।”*

ख़बर शेयर करें:

Back to top button