Raigarh news: रायगढ़ के इस्पात प्लांट में बड़ा हादसा, फर्नेस ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी; 4 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh news: रायगढ़ के इस्पात प्लांट में बड़ा हादसा, फर्नेस ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी; 4 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

Raigarh news रायगढ़ जिले में स्थित एक Steel Plant में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के फर्नेस में अचानक हुए ब्लास्ट की चपेट में आने से चार मजदूर झुलस गए। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

 

चार मजदूर झुलसे 

 

 

जानकारी के अनुसार हादसा पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित एक इस्पात प्लांट में हुआ। बताया जा रहा है कि मजदूर नियमित कार्य में जुटे हुए थे, तभी फर्नेस में अचानक विस्फोट हो गया। ब्लास्ट के कारण निकली तेज गर्मी और लपटों से चार कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के तुरंत बाद प्लांट प्रबंधन और सहकर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।

 

 

ये भी पढ़ें: Airfare may go up: हवाई यात्रा करने वालो को लगेगा झटका, 25% तक बढ़ सकते हैं फ्लाइट टिकट के दाम

 

 

Raigarh newsहादसे की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग और पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। प्रारंभिक तौर पर फर्नेस ब्लास्ट को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों और कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं

Related Articles

Back to top button