Raigarh News : धारदार कत्तानुमा हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
सिंघल प्लांट तराईमाल के पास लोगों को डरा-धमका रहा था आरोपी, मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया

Raigarh News : *11 जून, रायगढ़* । दिनांक 09.06.2026 को थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम तराईमाल स्थित सिंघल प्लांट के पास धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय और दहशत फैलाने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर के समय थाना प्रभारी पूंजीपथरा को मुखबिर से सूचना मिली कि सिंघल प्लांट के समीप एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

Read More : FIFA World Cup: आज से शुरू होगा FIFA World Cup 2026, जानें भारत में कब और कहां पर देखें लाइव मैच
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम साकिर अली पिता सफायत मियां, उम्र 45 वर्ष, निवासी तिवारी मटिहनिया, थाना बिसम्बरपुर, जिला गोपालगंज (बिहार) होना बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य *आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27* के तहत दण्डनीय पाए जाने पर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई तथा न्यायालय में रिमांड पर प्रस्तुत कर उसे जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक गजेन्द्र पैंकरा एवं आरक्षक सुरेश सिदार की सराहनीय भूमिका रही।
Read More : OnePlus: 8000mAh बैटरी के साथ OnePlus ने लॉन्च किया धमाकेदार फोन, जानें कीमत और फीचर्स

*”सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कर भय का वातावरण निर्मित करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।”*



