Raigarh News : इंस्टाग्राम पर स्टंटबाजी का वीडियो पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ठोका भारी जुर्माना – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : इंस्टाग्राम पर स्टंटबाजी का वीडियो पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ठोका भारी जुर्माना

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* : *“कानून सबके लिए समान है, चाहे कोई किसी भी परिवार या पृष्ठभूमि से जुड़ा हो, स्टंटबाजी खतरनाक होने के साथ कानून का उल्लंघन है।”

Raigarh News :  *रायगढ़, 03 मई* । सोशल मीडिया पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हुए स्टंटबाजी का वीडियो पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक सार्वजनिक सड़क पर तेज रफ्तार और खतरनाक अंदाज में बाइक चलाते हुए नजर आया था।

Read more : FASTag: बिना रुके कटेगा Toll Tax! भारत का पहला बैरियर-फ्री टोल सिस्टम शुरू

वायरल वीडियो को गौर से देखे जाने पर वीडियो थाना तमनार क्षेत्र का पाया गया, जिस पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा तत्काल एक्शन लेते हुए युवक की पतासाजी की गई । युवक की पहचान शाश्वत सिदार पिता नरेंद्र सिदार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कुंजेमुरा, तमनार के रूप में की गई। शाश्वत सिदार के पिता नरेंद्र सिदार रिटायर्ड पुलिसकर्मी है । युवक को थाना बुलाकर उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो के संबंध में पूछताछ की गई, जहां उसने वीडियो स्वयं द्वारा बनाया और पोस्ट किया जाना स्वीकार किया।

थाना प्रभारी द्वारा युवक को सड़क पर इस प्रकार की स्टंटबाजी से होने वाले गंभीर हादसों और उसके कानूनी परिणामों से अवगत कराते हुए कड़ी फटकार लगाई गई। साथ ही तेज एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत युवक पर भारी जुर्माना कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

Read More : Chhatisgarh Samachar: ‘बगिया से बस्तर’ तक गूंजा सुशासन का स्वर-जनता से सीधा संवाद बना विश्वास का आधार

संपूर्ण कार्रवाई एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर की गई, इस कार्रवाई को लेकर श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि *“सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसे कृत्य करने वालों पर, चाहे वे पुलिस परिवार से या किसी भी प्रभाव अथवा पहचान से जुड़े हों, कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी कानून सबके लिए समान है”*

Related Articles

Back to top button