Raigarh News:जमीन विवाद में बड़ी मां की हत्या”— छाल पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News:जमीन विवाद में बड़ी मां की हत्या”— छाल पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा

Raigarh News:24 अप्रैल2026, रायगढ़ । थाना छाल क्षेत्र के ग्राम बेहरामार में जमीन विवाद से उपजे एक अंधे कत्ल का छाल पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वृद्ध महिला की हत्या कर शव को मोटरसाइकिल में लादकर जंगल में फेंकने की यह वारदात क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाली रही, लेकिन रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वैज्ञानिक विवेचना और सटीक पूछताछ से पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया गया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब 22 अप्रैल को ग्राम बेहरामार निवासी लोकनाथ राठिया ने थाना छाल पहुंचकर अपनी मां केवला बाई राठिया (70 वर्ष) के 4-5 दिनों से लापता होने और चचेरे भाई आशन राठिया पर जमीन विवाद के चलते अनहोनी की आशंका जताई। इसी दौरान बेहरामार-जामपाली पगडंडी मार्ग के जंगल झुरमुट में शव पड़े होने और दुर्गंध आने की सूचना मिली। थाना प्रभारी छाल द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां झाड़ियों के बीच गड्ढे में महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान केवला बाई राठिया के रूप में हुई।

 

जांच और परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि जमीन बंटवारे और बिक्री को लेकर आरोपी आशन राठिया का मृतिका से लंबे समय से विवाद चल रहा था। 18 अप्रैल को महुआ बीनने के दौरान आरोपी ने जमीन बेचने की बात को लेकर बड़ी मां के साथ विवाद किया और हाथ-मुक्कों तथा लात-घूसों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने किसी को भनक न लगे, इस मंशा से शव को अपनी मोटरसाइकिल में लादकर जंगल के झुरमुट में फेंक दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान ने तत्काल मर्ग जांच, पंचनामा और तकनीकी व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर संदेही आशन राठिया को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में सघन पूछताछ में आरोपी टूट गया और हत्या कर शव छिपाने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं ऋण पुस्तिका बरामद की गई। *आरोपी आशन राठिया पिता भक्तुराम राठिया उम्र 36 वर्ष निवासी बेहरामार थाना छाल* को विधिवत गिरफ्तार कर हत्या के *अपराध क्रमांक 86/2026 धारा 103(1) बीएनएस* में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के सतत मार्गदर्शन में इस अंधे कत्ल का पटाक्षेप हुआ। कार्रवाई में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह छत्री, अशोक देवांगन, आरक्षक भगवती लक्ष्मे, सुरेंद्र बंशी, प्रबंध राठिया एवं महिला आरक्षक रंजीता चौहान की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम की तत्परता और पेशेवर दक्षता से जघन्य अपराध का शीघ्र खुलासा संभव हो सका।

 

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* :

 

Raigarh News:जमीन-जायदाद या पारिवारिक विवाद में कानून हाथ में लेना कोई हल नहीं है। क्षणिक आवेश में किए गए ऐसे जघन्य अपराधों पर रायगढ़ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई करेगी। आमजन विवादों का समाधान संवाद और कानून के माध्यम से करें, हिंसा के माध्यम से नहीं।”*

Related Articles

Back to top button