Raigarh News : सस्पेंड: आरक्षक का वर्दी में बेसुध अवस्था का वीडियो वायरल — SSP ने आरक्षक को किया निलंबित – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : सस्पेंड: आरक्षक का वर्दी में बेसुध अवस्था का वीडियो वायरल — SSP ने आरक्षक को किया निलंबित

एसएसपी शशि मोहन सिंह — पुलिस कर्मियों से अपेक्षित है उच्च स्तरीय अनुशासन

Raigarh News :  *22 अप्रैल, रायगढ़* । आज दिनांक 22.04.2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर थाना धरमजयगढ़ में पदस्थ आरक्षक दिलेश चन्द्रा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह वर्दी की स्थिति में किसी सार्वजनिक स्थान पर बेसुध अवस्था में सड़क पर पड़े हुए दिखाई दे रहा है।

Read More : Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बोलेरो में आग लगी, 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत; कार सवार की भी मौत

उक्त वीडियो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराई। प्रथम दृष्टया आरक्षक द्वारा अपने पदीय दायित्वों के विपरीत आचरण करना पाए जाने पर आरक्षक क्रमांक 251 दिलेश चन्द्रा, थाना धरमजयगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान आरक्षक का मुख्यालय रक्षित केन्द्र रायगढ़ निर्धारित किया गया है तथा इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Read More : Divyanka Sirohi Death :मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद बेहोश होकर गिरीं, 30 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

*“पुलिस बल में अनुशासन सर्वोपरि है। वर्दी की गरिमा के विपरीत कोई भी आचरण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। ऐसे मामलों में तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

Related Articles

Back to top button