Raigarh News : “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”— रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”— रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा

छत्तीसगढ़-ओडिशा पुलिस को थी गिरोह के सदस्यों की तलाश, रायगढ़ की लैलूंगा पुलिस ने रेकी करते समय आरोपी अरविंद नट को दबोचा

Raigarh News :  *21 अप्रैल, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ के लैलूंगा पुलिस को उठाईगिरी, लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी अरविंद प्रताप सिंह उर्फ अरविंद नट को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है, आरोपी अरविंद नट अपने साथी ओमप्रकाश उर्फ बच्चा सिसोदिया उर्फ ओमप्रकाश नट के साथ रायगढ़ जिले के अलावा उड़ीसा-छत्तीसगढ़ सहित कई जिलों में लगातार लूट, चोरी और उठाईगिरी के अपराधों को अंजाम दिया जा रहा था । आरोपियों की छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस को तलाश थी ।

Read More : Cg latest news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में राइस मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, धान और बारदाना जलकर खाक, लाखों का नुकसान

🔹 *पुलिस की सटिक कार्रवाई : सीसीटीवी एनालिसिस से पहचान, रेकी करते पकड़ा गया आरोपी*

विदित हो कि थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत इसी साल जनवरी महीने में बुधवारी बाजार और TVS शो रूम के पास मोटर सायकल डिक्की से उठाईगिरी और इसी माहीने स्टेट बैंक शाखा लैलूंगा के पास से लगातार दो उठाईगिरी की घटनाएं हुई थी।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा एसडीओपी धरमजयगढ़ और थाना प्रभारी लैलूंगा को वारदातों पर अंकुश लगाने तथा शीघ्र माल मुल्जिम की पतासाजी निर्देशित किया गया, लैलूंगा पुलिस ने लगातार हो रही वारदातों का तकनीकी विश्लेषण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अंतरराज्यीय इनपुट जुटाए, जिससे ग्राम शिवपुरी पत्थलगांव जिला जशपुरनगर के आरोपी अरविंद प्रताप सिंह और ओमप्रकाश उर्फ बच्चा सिसोदिया की आरोपियों की पहचान सुनिश्चित हुई। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी अरविंद प्रताप सिंह को उस समय धर दबोचा जब वह लैलूंगा क्षेत्र में फिर से उठाईगिरी की योजना बनाकर रेकी कर रहा था।

🔹 *अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा : मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई वारदातें कबूल*

आरोपी अरविंद ने बताया कि ठेकेदारी का काम करता है । अपने साथी ओंमप्रकाश उर्फ बच्चा सिसोदिया पिता सीताराम उम्र 45 वर्ष ग्राम भलगढ़ थाना अनुपपुर जिला अनुपपुर (म.प्र.) के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के अनुपपुर, शहडोल, उड़ीसा के सुंदरगढ़, झारसुगड़ा में एक वर्ष के भीतर 10-12 जगह उठाईगिरी लुटपाट एवं चोरी किये है। आरोपी ने जशपुर जिले में भी उठाईगिरी को अंजाम देना स्वीकार किया गया । आरोपी ने रायगढ़ जिले के लैलूंगा थानाक्षेत्र में माह जनवरी 2026 में लैलूंगा के घरघोड़ा रोड में एक मो.सा. गैरेज के सामने खड़ी मो.सा. के डिक्की से करीबन 2,15000 रू. (दो लाख पन्द्रह हजार) रूपये को चोरी, जनवरी 2026 में ही बुधवारी बाजार लैलूंगा के पास खड़ी एक मो.सा. के डिक्की से 40,000 रू. चोरी, माह अप्रैल 2026 में दीवान होटल लैलूंगा के पास खड़ी एक लाल रंग के कार के कांच को लोहे के पेचकस से तोड़कर कार भीतर रखा हुआ 59,000 रू. को चोरी और माह अप्रेल 2026 में ही अग्रसेन चौक के पास खड़ी एक मो.सा. के डिक्की से 50,000 रू. चोरी करना बताया । आरोपी ने लूट और चोरी के पैसों से एक मोटरसाइकिल होंडा साइइन की खरीदी की थी जिसे अपराधों में इस्तेमाल किया है और काफी रुपए घरेलू कामों में खर्च किया है। *आरोपी के कब्जे से एक बिना नंबर की होंडा साइन मोटरसाइकिल, पेचकस और चाबी बरामद की गई है*।

आरोपी अरविंद की गिरफ्तारी से थाना लैलूंगा के अपराध क्रमांक 109/2026, 118/2026, 127/2026 और 130/2026 धारा 303(2) बीएनएस के मामलों का खुलासा हुआ है तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, उसका साथी ओंमप्रकाश उर्फ बच्चा अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

🔹 *वारदात का पैटर्न : बैंक के बाहर रेकी, मौका मिलते ही साफ कर देते थे रकम*

आरोपी अरविंद से पूछताछ में आरोपियों का एक सुनियोजित पैटर्न सामने आया है, जिसमें दोनों आरोपी बैंक और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के आसपास सक्रिय रहते थे और पैसे निकालकर निकलने वाले व्यक्तियों की रेकी करते थे। जैसे ही मौका मिलता, वाहन खड़ा कर ध्यान भटकने पर पेचकस और डुप्लीकेट चाबी की मदद से मोटरसाइकिल की डिक्की खोलना या कार का शीशा तोड़कर अंदर रखी रकम पार कर देते थे। वारदात के बाद रकम आपस में बांट ली जाती थी

*गिरफ्तार आरोपी* –
अरविन्द कुमार उर्फ अरविंद नट पिता प्रताप सिंह उम्र 40 वर्ष साकिन शिवपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.)

*फरार आरोपी* –
ओंमप्रकाश उर्फ बच्चा सिसोदिया, ओममप्रकाश नट पिता सीताराम उम्र 45 वर्ष ग्राम भलगढ़ थाना अनुपपुर जिला अनुपपुर (म.प्र.)

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी व एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी का सतत मार्गदर्शन पर इस पूरे आरोपी की गिरफ्तारी में सफलता मिली है । इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक विनोद कुजूर, जितेन्द्र कुर्रे और राजू तिग्गा, की अहम भूमिका रही है ।

Read More : CG Ration Timing Update :भीषण गर्मी के बीच बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक खुलेंगी राशन दुकानें, छुट्टियों में भी मिलेगा अनाज

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : सतर्क रहें, संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत दें सूचना*

*“अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय इस प्रकार के संगठित अपराधियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन विशेषकर बैंक से लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।”*

Related Articles

Back to top button