Raigarh News : भगवान परशुराम चौक स्थापना का हुआ किरोड़ीमल नगर में भूमिपूजन – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : भगवान परशुराम चौक स्थापना का हुआ किरोड़ीमल नगर में भूमिपूजन

नगर पंचायत व विप्र फाउंडेशन की हुई सहभागिता

Raigarh News : रायगढ़। नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में भगवान विष्णु के अवतार सप्त चिरंजीवी में से एक भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन आजाद चौक स्थित सांस्कृतिक भवन में किया गया सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर उनकी आरती की गयी तत्पश्चात समस्त अतिथियों का स्वागत भगवान परशुराम वंशज समिति के सदस्यों के द्वारा किया गया मुख्य अतिथि हरिकिशोर चन्द्रा ने अपने सम्बोधन में भगवान परशुराम को नमन किया एवं अतिशीघ्र भगवान परशुराम चौक स्थापना कार्य को प्रारम्भ करवाने की बात कहते हुए उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं को जन्मोत्सव की बधाई दी विशिष्ट अतिथि विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र शर्मा ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में भगवान परशुराम को शास्त्र व शस्त्र का ज्ञाता बताया विशिष्ट अतिथि अमरनाथ सिंह ने इस भव्य आयोजन के लिये आयोजन समिति को बधाई देते हुए भविष्य में भी हरसंभव मदद करने हेतु आश्वास्त किया सम्बोधन उपरांत सभी भगवान परशुराम चौक स्थापना स्थल पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी जनप्रतिनिधि एव आयोजन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ कार्यक्रम संयोजक मनीष शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम के चौक का निर्माण आदि कार्य नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के द्वारा तथा मूर्ति स्थापना विप्र फाउंडेशन के द्वारा किया जाएगा। उसके पश्चात आयोजन समिति के द्वारा शरबत वितरण का भी कार्यक्रम किया गया मंच संचालन आयोजन समिति के सदस्य मनीष शर्मा एवं आभार प्रदर्शन राजकिशोर सिंह के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत उपाध्यक्ष रुखसाना इकबाल पार्षद गण कमलेश यादव अजय राय सुरेश् साहू उमेश चौहान पूर्व पार्षद डोरीलाल चौहान विजय चौहान उर्मिला साहू विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष विजय शर्मा महिला अध्यक्ष बीना शर्मा पुर्व अध्यक्ष ब्राह्मण सेवा समिति विनोद शर्मा,विप्र फाउंडेशन के महामंत्री राजेश शर्मा व सभी महिला एवं पुरूष सदस्य विप्र फाउंडेशन तथा आयोजन समिति के संयोजक बृजकिशोर सिंह ओमप्रकाश मिश्रा अनिल सिंह अरविन्द मिश्रा मनोज पाण्डेय वरुण सिंह मनीष कुमार शर्मा मुकेश महतो महिला सदस्य बेबी ठाकुर बेबी मिश्रा वंदना सिंह रूबी पाण्डेय सहित विप्र फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारी आयोजन समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सैंकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button