Raigarh News : युवती आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा : मंगेतर की प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने उठाया था खौफनाक कदम – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : युवती आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा : मंगेतर की प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने उठाया था खौफनाक कदम

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश : “संवेदनशील मामलों में आरोपित पर विधि अनुरूप वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई”

Raigarh News:  *रायगढ़, 19 अप्रैल*। थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में युवती द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या किए जाने के संवेदनशील मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के आधार पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले *आरोपी केशव पटेल (28 वर्ष) निवासी ग्राम चुहकीमाल, थाना छाल* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Read More : Electronics Price Hike: AC, टीवी, फ्रिज से लेकर स्मार्टफोन तक सब 15% तक होंगे महंगे, 4 महीने में तीसरी बार बढ़ेंगी कीमतें; जानें क्या है वजह ?

थाना चक्रधरनगर मर्ग क्रमांक 18/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत की गई जांच में मृतिका (29 वर्ष) के परिजनों एवं पंचों के कथनों से यह तथ्य सामने आया कि युवती का विवाह मई 2025 में आरोपी केशव पटेल से तय हुआ था और दिसंबर में विवाह होना प्रस्तावित था। शादी से ठीक एक सप्ताह पहले युवती ने अपने परिजनों को बताया था कि आरोपी उसे धोखा दे रहा है तथा उसका किसी अन्य युवती से प्रेम संबंध है, जिससे वह विवाह करना चाहता है। आरोपी द्वारा लगातार फोन कर युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, जिससे वह अत्यधिक तनाव में थी।

इसी प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने दिनांक 09.09.2025 को अपने निवास में जहर सेवन कर लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी ने उसी युवती से विवाह कर लिया, जिसके साथ उसके संबंध होने की जानकारी सामने आई थी। जांच में आरोपी द्वारा युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने एवं प्रताड़ित करने के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 17.04.2026 को थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 166/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने युवती से विवाह तय होना और बातचीत की पुष्टि की, साथ ही यह भी स्वीकार किया कि उसकी पूर्व प्रेमिका से लगातार संपर्क बना हुआ था। आरोपी ने यह भी बताया कि घटना के दिन युवती ने उसे फोन कर जहर सेवन करने की जानकारी दी थी। पुलिस ने आरोपी से विवाह कार्ड जब्त कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा। पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गेंदलाल साहू एवं थाना स्टाफ द्वारा की गई।

Read More : Aadhaar App Pre-Installation Rollback :स्मार्टफोन में आधार ऐप प्री-इंस्टॉल योजना वापस, सरकार ने प्रस्ताव रद्द किया; जानिए पूरी वजह यहां…

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*—

*“संवेदनशील प्रकरणों में रायगढ़ पुलिस तथ्यों के आधार पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। महिलाओं से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

Related Articles

Back to top button