Raigarh News : रफ्तार का कहर CMO चौक पर बेकाबू ट्रेलर ने स्कूटी को रौंदा, 14 साल की मासूम की मौके पर दर्दनाक मौत
ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार किशोरी की मौत, दादा घायल

Raigarh News : रायगढ़। शहर के भगवानपुर स्थित सीएमओ चौक पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने स्कूटी सवार दादा और पोती को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 14 वर्षीय किशोरी ममता तिर्की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दादा पितरोस तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More : IPO Market Update:अगले हफ्ते खुल रहें 3 आईपीओ; जानें किसका GMP सबसे ज्यादा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे स्कूटी को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घायल पितरोस तिर्की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है
Read More: Raigarh News : “लौटी मुस्कान—128 मोबाइल रिकवर, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्वामियों को सौंपे”

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार ट्रेलर चालक को लाखा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



