Raigarh News : मॉडिफाई साइलेंसर पर रायगढ़ पुलिस का विशेष अभियान — 11 वाहन पकड़े गए, साइलेंसर हटाकर की गई चालानी कार्रवाई – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : मॉडिफाई साइलेंसर पर रायगढ़ पुलिस का विशेष अभियान — 11 वाहन पकड़े गए, साइलेंसर हटाकर की गई चालानी कार्रवाई

वाहनों में मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाले युवकों और उनके अभिभावकों को एसएसपी ने कार्यालय बुलाकर दी गई कड़ी समझाइश

Raigarh News :  *रायगढ़, 29 मार्च* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ सभी थानों की टीमें प्रतिदिन मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ऐसे वाहनों की जांच कर रही हैं। इसी कड़ी में कल डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चेक प्वाइंट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

Read More : Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के दो माह पूर्ण — मादक पदार्थों पर रायगढ़ पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई

जांच के दौरान शहर के विभिन्न चौंक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ने 11 ऐसे वाहनों को पकड़ा, जिनमें तेज आवाज वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगे हुए थे। सभी वाहनों को कार्रवाई के लिए ट्रैफिक थाना लाया गया । आज सुबह संबंधित वाहन चालकों और उनके अभिभावकों को पुलिस कार्यालय बुलाया गया, जहां एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने नियमों के उल्लंघन पर कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में ऐसी गलती दोहराने पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। थाने में इन वाहनों में लगे मॉडिफाई साइलेंसर निकलवाकर चालानी कार्रवाई की गई ।

उल्लेखनीय है कि एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर मॉडिफाई साइलेंसर के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर हाल ही में थाना यातायात और थानों द्वारा करीब 50 साइलेंसर जब्त किए गए हैं, जिन्हें ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज ट्रैफिक थाना के पीछे पुलिस कालोनी में बुलडोजर चलवाकर नष्ट किया गया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने मीडिया के माध्यम से आम नागरिकों से अपील करते हुए अपना शासकीय मोबाइल नंबर 9479193200 साझा किया और कहा कि मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों की फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे वाहन चालकों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

 

मॉडिफाई साइलेंसर के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह, थाना प्रभारी ट्रैफिक नारायण सिंह मरकाम एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए आगे भी इसी प्रकार अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Read More: Bilaspur News: बिलासपुर में बर्ड फ्लू का कहर, सड़क किनारे फेंकी गई मरी हुई मुर्गियां, इलाके में मचा हड़कंप

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—

*“यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी”*

Related Articles

Back to top button