Raigarh News : 11.68 लाख बकाया पर गोरखा के भारत पेट्रोल पंप पर कुर्की वारंट चस्पा, 7 दिन में जमा नहीं किया टैक्स तो होगी सख्त कार्रवाई

Raigarh News : रायगढ़। शहर में बकाया कर वसूली को लेकर नगर निगम ने अब सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में एक पेट्रोल पंप पर कुर्की वारंट चस्पा कर दिया गया है। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की, जिससे आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

Read More :Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की एक और कार्रवाई
निगम द्वारा जारी नोटिस के अनुसार संबंधित पेट्रोल पंप संचालक पर 11,68,510 (ग्यारह लाख अड़सठ हजार पांच सौ दस रुपए) का संपत्ति कर बकाया है। लंबे समय से टैक्स जमा नहीं किए जाने पर नगर निगम ने धारा 175 के तहत कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
*नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि*
संबंधित संचालक को 7 दिनों के भीतर पूरी बकाया राशि जमा करनी होगी, अन्यथा पेट्रोल पंप की संपत्ति को कुर्क कर आगे की वसूली कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, निगम द्वारा पहले भी कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन भुगतान नहीं होने पर अब यह सख्त कदम उठाया गया है।
Read More : Flight ticket price hike: हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, सरकार ने 60% सीटें फ्री रखने का दिया आदेश
*निगम का संदेश*
नगर निगम अधिकारियों ने साफ कहा है कि शहर में जिन लोगों पर टैक्स बकाया है, उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। समय पर टैक्स जमा नहीं करने वालों को अब सीधे कुर्की जैसी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।



