रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : रायगढ़ जिले के आपराधिक आंकड़ों से सुशासन की सरकार की खुली पोल -शाखा यादव

विष्णु सरकार में विधानसभा में बताए गए झकझोर देने वाले आंकड़े

Raigarh News :  रायगढ़ 28फरवरी

प्रदेश विधानसभा सत्र में सायं सरकार के नेतृत्व में जो बीजेपी पार्टी सुशासन की सरकार का दंभ भरती हुई नहीं थक रही वहीं बीते एक वर्ष में रायगढ़ जिले में जिस प्रकार की आपराधिक घटनाओं की जानकारी प्राप्त हुई है वह सुशासन की सरकार पर बड़ा सवालिया निशान लगा रही है उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि पूरे प्रदेश में रायगढ़ जिला मारपीट गेंगवार का मामला दूसरे स्थान पर है जिसका आंकड़ा 1312 है जो बताता है कि ये सुशासन नहीं अपितु कुशासन की सरकार का परिणाम है। वहीं जिले भर में साल भर में हत्या मर्डर के 120 मामलों का होना भी सुशासन की सरकार की पोल खोल रहा है वहीं महिला उत्पीड़न के अतिरिक्त बलात्कार का आंकड़ा और भी चौंकाने वाला है वह आंकड़ा तीन दिन के बीच में एक का है इस प्रकार साल भर में 144 रेप केस अपने आप में रिकॉर्ड है जो सुशासन की सरकार और महिला सुरक्षा देने वाली भाजपा सरकार का कानून व्यवस्था देने वाली बातों को सिरे से खारिज करती है।

Read more : Israel-US Iran Conflict: इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान की रक्षा मंत्री मारे गए, 85 छात्रों की मौत से हाहाकार

शाखा यादव ने कहा की साय सरकार की कथनी और करनी में फर्क है प्रदेश में कानून और व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही लोग बेखौफ होकर अपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं और जनता सत्ताधारियों के संरक्षण में प्रशासनिक आतंक व असुरक्षा से भयभीत है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button