Raigarh News : रायगढ़ जिला कांग्रेस ग्रामीण में टेकराम साहू बने सोशल मीडिया सह-प्रभारी, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : रायगढ़ जिला कांग्रेस ग्रामीण में टेकराम साहू बने सोशल मीडिया सह-प्रभारी, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Raigarh News : रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण मे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम उठाते हुए सोशल मीडिया टीम का विस्तार किया गया है। इसी कड़ी में युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ता टेकराम साहू को सोशल मीडिया का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

Read More : Xiaomi 17 Series: 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया धमाकेदार फोन, जानें कीमत और फीचर्स

जिला स्तर पर पार्टी की विचारधारा और गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उनके अनुभव, सक्रियता और पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया है।

पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि टेकराम साहू की नियुक्ति से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी की उपस्थिति और अधिक मजबूत होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक संगठन की आवाज तेजी से पहुंचेगी।

Read More : Today Cg News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा के 52 हजार से अधिक किसानों को दी होली की सौगात

कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और विश्वास जताया है कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ करेंगे।

Related Articles

Back to top button