Raigarh News: CM विष्णुदेव साय कल रहेंगे रायगढ़ जाने मिनट तो मिनट शेड्यूल कहां-कहां है प्रोग्राम – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: CM विष्णुदेव साय कल रहेंगे रायगढ़ जाने मिनट तो मिनट शेड्यूल कहां-कहां है प्रोग्राम

कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में होंगे शामिल

Raigarh News:   रायगढ़, 1 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 2 दिसम्बर को एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 1.30 बजे रायगढ़ के बोईरदादर स्थित गोवर्धनपुर रोड शालिनी स्कूल के पास स्थित कंवर सामाजिक भवन में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय समाज प्रमुखों की मांग पर 30 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे।

Read More: Indian Railways: आज से बदल गए तत्काल बुकिंग के नियम, अब बिना ओटीपी में नई मिलेगा टिकट… यहां जानें प्रोसेस

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ.नंदकुमार साय करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में श्रीमती कौशल्या साय, श्री भरत साय, श्री अनंत राम पैंकरा, श्रीमती स्वधा साय, श्रीमती शांता साय सहित सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, बिलासपुर, रायपुर, उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के कंवर समाज के राष्ट्रीय एवं राज्य और जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक इस आयोजन में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button