Raigarh News: हाईवे में ट्रक ने ऑटो को ठोका, बुजुर्ग की मौत, 7 घायल... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: हाईवे में ट्रक ने ऑटो को ठोका, बुजुर्ग की मौत, 7 घायल…

Raigarh News  रायगढ़, 4 जनवरी। हादसे की डगर कहे जाने वाले रायगढ़-सारंगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में ट्रक और ऑटो रिक्शा भिड़ने की घटना में अपनी मां का अस्थि विसर्जन करने निकले बेटे की मौत हो गई। वहीं, एक ही परिवार के 7 सदस्य घायल हो गए। बेलगाम रफ्तार के कहर का यह मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। पुलिस छानबीन कर रही है।

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक समीपस्थ ग्राम धनागर में रहने वाले जगदल सारथी (60 वर्ष) की मां का विगत दिवस निधन हो गया। अंतिम संस्कार के बाद दिवंगत महिला के अस्थि विसर्जन के लिए मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे सारथी परिवार के 8 सदस्य ऑटो से चंद्रपुर जाने के लिए निकले थे। जगदल अपनी मां की अस्थि को अपने पास रखा था। इस दौरान सूपा और बड़े भंडार के बीच अपेक्षाकृत तेज और लापरवाही पूर्वक रफ्तार से आ रहे ट्रक के चालक ने ऑटो को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

 

Also Read Raigarh News: शराब के नशे में कीटनाशक दवा गटकने से अधेड़ की गई जान…

 

Raigarh News  भारी वाहन की टक्कर लगते ही ऑटो में सवार लोग दहशत के मारे चीख चीत्कार मचाते हुए घायल हो गए। चूंकि, हादसे में जगदल के शरीर के बाहरी के अलावे अंदरूनी भागों में काफी चोटें आने के कारण वह अपने परिजनों के साथ असहाय पड़ा रहा। वहीं, राहगीरों ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो के सवारियों को जख्मी हालत में देख 112 नंबर डायल कर सूचना दी तो एम्बुलेंस की मदद से सभी को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक परीक्षण में ही जगदल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके आहत 7 परिजनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
बुधवार सुबह मर्च्यूरी रूम में पोस्टमार्टम के बाद बुजुर्ग के शव को अंतिम संस्कार के लिए सारथी परिवार को सौंपने वाली पुलिस अब ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 237, 304 ए के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

Back to top button