Raigarh News: सेल्फी पॉइंट में मिली दोनों लाशें निकली बालाजी ट्रांसपोर्ट के ट्रक चालकों की.. – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: सेल्फी पॉइंट में मिली दोनों लाशें निकली बालाजी ट्रांसपोर्ट के ट्रक चालकों की..

Raigarh News रायगढ़, 21 मार्च। पालीघाट के सेल्फी पॉइंट में मिले दोनों लाशों की शिनाख्त हो गई है। मृतक कोई और नहीं, बल्कि बालाजी ट्रांसपोर्ट के ट्रक चालक निकले, जो जेएसडब्ल्यू इस्पात में आयरन ओर अनलोड करने के बाद से लापता थे। चूंकि, मृतकों के मोबाइल फोन तथा पर्स वगैरह गायब हैं और फगुरम के पास उनकी ट्रकें लावारिस हालत में मिली, ऐसे में पुलिस ने डबल ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार थानांतर्गत पालीघाट रोड के सेल्फी पॉइंट में सोमवार को बरामद दो युवकों की लाशों की पहचान पुलिस ने काफी माथापच्ची के बाद आखिरकार कर ली है। बलौदा बाजार में रहने वाले उपाध्याय परिवार ने सोशल मीडिया में वायरल मृतकों की तस्वीरों को देख एक की शिनाख्त मूलतः इलाहाबाद के भदोही जिले के पुरनवा थानांतर्गत ग्राम कलातुलसी में रहने वाले पवन उपाध्याय आत्मज बछावन उपाध्याय (38 वर्ष) के रूप में की। साथ ही दूसरे शव की पहचान उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटकियाकला निवासी प्रवीण ओझा पिता गौरीशंकर ओझा (35 साल) के तौर पर हुई।

दोनों लाशों की विधिवत पहचान होने पर पुलिस कप्तान सदानंद कुमार के निर्देश तथा एडिशनल एसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन और एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के सुपरविजन में तमनार थाना प्रभारी प्रवीण मिंज एंड टीम ने सायबर एवं फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से तहकीकात शुरू की। विवेचना में पता चला कि पवन उपाध्याय और प्रवीण ओझा दोनों बालाजी ट्रांसपोर्ट की ट्रक चलाते थे। विगत 12 मार्च को दोनों चालक अपनी गाड़ी में ओडिशा से आयरन ओर लेकर भूपदेवपुर के समीप नहरपाली स्थित जेएसडब्ल्यू इस्पात आए और माल अनलोड किया था।

मृतक पवन के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते 15 मार्च की शाम उन्होंने वीडियो कॉलिंग कर बातचीत की तो उस समय पवन चपले के आगे कलकत्ता ढाबे में खाना खाने गया था। इसके बाद से पवन और प्रवीण अचानक ऐसे गायब हुए कि परिजन भी परेशान थे। दूसरी तरफ पालीघाट रोड के सेल्फी पॉइंट की खाई में मिली दोनों लाशें सड़ रहे थे तो एक शव के सिर को कीड़े खा चुके थे। ऐसे में परिजनों ने मृतकों के कपड़े, अंगूठी, कड़े, घड़ी देखकर पहचान की थी।

 

*हत्या हुई कहीं और, लाश को सेल्फी पॉइंट में फेका*

सेल्फी पॉइंट की खाई में दोनों लाश जिस हालत में बरामद हुई, वह संदिग्ध था। मृतकों के मोबाइल फोन तथा पर्स वगैरह वहां नहीं मिला। वहीं, कई ऐसे में भी साक्ष्य हाथ लगे जिससे पुलिस को आशंका है कि कातिलों ने पवन तथा प्रवीण की हत्याकांड जो अंजाम किसी अन्य जगह में दिया और सबूत छिपाने की नीयत से लाश को सेल्फी पॉइंट में फेंक दिया। यही वजह है कि पुलिस अब मृतकों के मोबाइल का सीडीआर खंगालते हुए उसका आखरी लोकेशन भी ट्रेस कर रही है, ताकि हत्यारों की गिरेबां तक वर्दीधारियों के हाथ पहुंच सके।

 

Also Read Petrol Diesel Price: इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें नई कीमतें…

 

*क्या कहते हैं अधिकारी*

Raigarh Newsमृतकों की पहचान उत्तरप्रदेश निवासी के रूप में हुई जो बालाजी ट्रांसपोर्ट की ट्रकें चलाते थे। मामला नृशंस हत्या का है और बस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार हो रहा है। पुलिस ने अपनी जांच कार्रवाई तेज कर दी है।

दीपक मिश्रा

एसडीओपी, धरमजयगढ़

Related Articles

Back to top button