Raigarh News: सहारा पीड़ितों को न्याय दिलाने नरेश बैठे आमरण अनशन पर..

Raigarh News रायगढ़, 21 मार्च। सहारा इंडिया के पीड़ित निवेशकों को न्याय दिलाने की आस में हिन्दू शक्ति प्रमुख नरेश कंकरवाल ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह से अन्न-जल त्यागकर गांधी प्रतिमा के पास आंदोलन का आगाज करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता की मांग है कि कलेक्टर उनसे मिले तभी समस्या का समाधान हो सकता है।
हिन्दू शक्ति प्रमुख नरेश कंकरवाल ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं को न्याय दिलाने के लिए अपनी लड़ाई तेज कर दी है। मंगलवार सुबह शहर के गांधी प्रतिमा के समक्ष नरेश कंकरवाल को वरिष्ठ नागरिक रविशंकर दुबे और शुभचिंतकों ने माला पहनाते हुए उत्साह बढ़ाया। फिर, नरेश ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए। दिनभर भूख-प्यास की परवाह न कर सहारा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करने वाले नितेश का विभिन्न वर्ग के लोगों समर्थन भी दे रहे हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कंकरवाल ने बताया कि कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा से बातचीत के बाद ही वे अनशन समाप्त करने की सोच सकते हैं। वहीं, प्रशासन कैम्प लगाकर जिले भर के सहारा निवेशकों का आवेदन जमा करते हुए जानकारी संकलित करे कि कितने लोगों की जीवनभर की कमाई सहारा इंडिया में फंसी है। उन्होंने जिला और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर आरोप लगाया कि मैनेजरों की गिरफ्तारी के बाद उनको राजनीतिक दबाव में छोड़ना दुर्भाग्यजनक है, लिहाजा इसकी जांच हो।
Also Read Raigarh News: सेल्फी पॉइंट में मिली दोनों लाशें निकली बालाजी ट्रांसपोर्ट के ट्रक चालकों की..
Raigarh News न जल-न भोजन, आपके लिए दांव पर जीवन का नारा लगाते हुए आमरण अनशन पर बैठे नरेश ने स्पष्ट किया कि सहारा इंडिया में उनका कोई पैसा जमा नहीं है, फिर भी वे जनहित के लिए पीड़ितों की आवाज बनकर लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने सहारा इंडिया के फरार डायरेक्टर्स की गिरफ्तारी और उनकी सम्पत्ति कुर्क करते हुए इन्वेस्टर्स की भरपाई करने की मांग भी की। नरेश ने सहारा पीड़ितों से अपील की है कि वे गांधी प्रतिमा के पास 2 से 4 घंटे जाकर समर्थन दें ताकि वे अन्याय के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकते रहे।



