Raigarh News: सरपंच का बेटा निकला दारू माफिया: उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने सुरेश चोरगे को 200 लीटर महुआ शराब के साथ जेल दाखिल किया:आज सारंगढ़ का दूसरा महुआ शराब माफिया जेल दाखिल – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: सरपंच का बेटा निकला दारू माफिया: उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने सुरेश चोरगे को 200 लीटर महुआ शराब के साथ जेल दाखिल किया:आज सारंगढ़ का दूसरा महुआ शराब माफिया जेल दाखिल

Raigarh News रायगढ़ के कलेक्टर श्री भीम सिंह एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल के दिशा निर्देश पर जिला स्तरीय आबकारी उड़नदस्ता टीम अपने प्रभारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है,, कल ही सारंगढ़ थाना क्षेत्र के एक आरोपी छेदुलाल सारथी के कब्जे से 440 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया था और आज पुनः एक और बड़ी सफलता उड़नदस्ता टीम को हाथ लगी।।

आज दिनांक 10-06-2022 को मुखबिर की सूचना पर तड़के सुबह 4:00 बजे ही आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सारंगढ़ थाना क्षेत्र के कोर्राहा ग्राम निवासी सुरेश चोरगे के घर दबिश दी छापा के दौरान आरोपी सुरेश चोरगे अंदर से दरवाजा बंद कर आबकारी टीम को देख दरवाजा खोले बगैर सारे दारु को अपने घर के आंगन में गिराने लगा तब तक आबकारी टीम पीछे के दीवाल से कूदकर उसके घर में प्रवेश की बहुत दारु गिराने के बावजूद आरोपी के घर की तलाशी में लगभग 200 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया पूछताछ करने पर पता चला कि सुरेश चोरगे के पिता कोर्राहा गांव के सरपंच है।। आरोपी सुरेश चोरगे को आबकारी अधिनियम की धारा34(1)(क) 34(2) एवं 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर मनी न्यायालय में पेश किया जा रहा है।। आरोपी संतोष चोरगे से पूछताछ करने पर कि इतनी भारी मात्रा में वह व्यवसाय कैसे कर रहा है तो उसने रायगढ़ के एक पत्रकार के बारे में बताया कि वह आपके और पुलिस वालों के नाम पर मेरे से महीना लेकर बोलता था कि तुम दारू का धंधा करो तुम्हें कोई नहीं पकड़ेगा मैं बचा लूंगा,, आरोपी की बात की सत्यता का पता लगाया जा रहा है।।

उक्त कारवाही आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई.. उक्त कार्रवाई में आबकारी आरक्षक प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैया लाल साहू, निर्मल साव, अजय कशेर, फिरूलाल चौहान, शत्रुघ्न सिदार एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का एवं सरोज कंवर उपस्थित रहे।।
जिला स्तरीय आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि अवैध महुआ शराब विक्रेताओं पर हमारी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी,, उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पदस्थापना के बाद से रायगढ़ जिले में उनके द्वारा लगभग 125 से 130 लोगों को अवैध शराब रखने के जुर्म में जेल दाखिल किया जा चुका है।।

Related Articles

Back to top button