Raigarh News :-शादी का झांसा देकर युवती से रेप घर भी ले गया, बाद में बोला-नहीं कर पाऊंगा शादी – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News :-शादी का झांसा देकर युवती से रेप घर भी ले गया, बाद में बोला-नहीं कर पाऊंगा शादी

Raigarh News  रायगढ़ जिले में पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने युवती को शादी करने का झांसा दिया था। इसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाया। इतना की नहीं उसे अपने साथ घर भी ले गया था। मगर बाद में उसने शादी से भी इनकार कर दिया और युवती को वापस घर छोड़ दिया। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा था। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में 11 अक्टूबर को युवती ने थाने में शिकायत की थी। उसने बताया कि 2 साल पहले उसकी पहचान संजय खेस्स से हुई थी। जान पहचान के बाद दोस्ती प्रेम में तब्दील हो गई। युवक ने उसे शादी करने का वादा कर दिया। इसके बाद पिछले एक साल तक संबंध बनाता रहा।

Raigarh News  बताया गया कि युवक ने युवती को अपने घर में भी रखा था। लेकिन कुछ दिन बाद कहने लगा कि तुम वापस अपने घर चली जाओ। इसके बाद उसे घर छोड़ दिया। मगर बार-बार युवती युवक को मनाने में लगी रही। इसके बावजूद वह नहीं माना। तब पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। उधर शिकायत होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button