रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ मे 13 जून को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन,इतने पदों पर होगी भर्ती,पढे पूरी खबर

Raigarh News रायगढ़, 9 जून 2022/ निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट कैम्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ में 13 जून 2022 को प्रात:10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में मे.एसबीआई लाईफ इंश्यारेंस कंपनी लिमिटेड रायगढ़ में मार्केटिंग एंड सेल्स के लिए 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह मे.फ्यूजन माइक्रोफाईनेंस लिमिटेड डागर हाऊस मारूति इनक्लेव एम्स हॉस्पिटल के पास टाटीबंध रायपुर में रिलेशनशिप ऑफिसर के 30 पद, मे.रिलायंस निपोन लाईफ इंश्योरेंस कंपनी में विभिन्न पदों पर कुल 7 पद, मे.बीएम एजेंसीज होण्डा शोरूम के पीछे ढिमरापुर रायगढ़ में विभिन्न पदों पर कुल 4 पद तथा मे.श्री बालाजी एजेंसी लक्ष्मी हाईट्स के पास छाबड़ा सेल्स के सामने ढिमरापुर रायगढ़ में ड्राईवर एवं हेल्फर पैकिंग स्टॉफ में कुल 5 पद रिक्त है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी, रायगढ़ से संपर्क कर सकते है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button